BPSC AEDO Exam Date 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर एक अहम सूचना जारी की है। आयोग ने बताया कि इस भर्ती में अभ्यर्थियों की संख्या बहुत ज्यादा होने की वजह से परीक्षा तीन चरणों में कराई जाएगी। आयोग के अनुसार परीक्षा का पहला चरण 10 व 11 जनवरी को, दूसरा चरण 12 व 13 जनवरी को और तीसरा चरण 15 व 16 जनवरी को होगा।
कैसे तैयार होगी आंसर शीट ? BPSC AEDO Answer Sheet
बताते चलें कि सभी चरणों की आंसर शीट्स इक्विपर्सेंटाइल इक्वेटिंग की तकनीक इक्वेलाइजेशन ऑफ स्कोर की प्रक्रिया को अपनाते हुए ही रिजल्ट जारी होगा। आयोग ने बताया कि जो अभ्यर्थी अभी तक ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे 5 से लेकर 12 दिसंबर 2025 तक फिर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बताते चलें कि सभी चरणों की उत्तर-पत्रिकाएं Equipercentile Equating की तकनीक Equalisation of Scores की प्रक्रिया अपनाते हुए रिजल्ट का प्रकाशन किया जायेगा।
बीपीएससी एईडीओ परीक्षा सिर्फ लिखित चरण में होगी। इसके लिए कोई इंटरव्यू नहीं होगा। लिखित परीक्षा की बात करें तो इसमें ऑब्जेक्टिव टाइप मार्क्स होंगे। नेटेटिव मार्किंग भी होगी। हर एक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटे जाएंगे। साथ ही लिखित परीक्षा में तीन विषय होंगे। तीनों पेपरों में सामान्य भाषा भाग 1 सामान्य अंग्रेजी (30 अंक), भाग-2 सामान्य हिंदी (70 अंक) 100 प्रश्न 2 घंटा। साथ ही सामान्य अध्ययन के 100 अंक के 100 प्रश्न होंगे, जिसके लिए 2 घंटे का वक्त दिया जाएगा। सामान्य योग्यता के 100 अंकों के 100 सवाल होंगे, जिसके लिए दो घंटे का वक्त दिया जाएगा।
किन पदों पर होगी भर्ती : BPSE Vacancy 2025
बताते चलें कि बीपीएससी की इस भर्ती में 374 पद अनारक्षित, 93 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, 150 पद अनुसूचित जाति, 10 पद अनुसूचित जनजाति, 168 पद अत्यंत पिछड़ा वर्ग, 112 पद पिछड़ा वर्ग और 28 पद पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। ऐसा पहली बार है कि बीपीएससी को किसी भर्ती में इतना अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
