एजुकेशन

BPSC 69th Prelims Answer Key 2023: जारी हुई बीपीएससी 69वीं प्रीलिम्स आंसर-की, आज से दर्ज कराएं आपत्ति

BPSC 69th Prelims Answer Key 2023, BPSC 69th Prelims Result 2023: बीपीएससी ने 69वीं प्रीलिम्स परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जारी कर दी है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से बीपीएससी 69वीं प्रीलिम्स आंसर-की 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

BPSC 69th Prelims Answer Key 2023

BPSC 69th Prelims Answer Key 2023, BPSC 69th Prelims Result 2023: बीपीएससी 69वीं प्रीलिम्स प्रतियोग परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 69वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा (BPSC 69th CCE 2023) की आंसर-की जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपनी आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

BPSC 69th Prelims Exam 2023: जारी हुई आंसर-की

बीपीएससी 69वीं प्रीलिम्स प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन 30 सितंबर को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा के अंतर्गत सामान्य अध्ययन विषय की प्रोविजनल आंसर-की 6 अक्टूबर को जारी की गई थी। जबकि, इस परीक्षा की दूसरी आंसर-की 17 अक्टूबर को जारी कर दी गई है।

BPSC 69th Prelims Answer Key 2023: आज से दर्ज कराएं आपत्ति

बीपीएससी 69वीं प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को यदि किसी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह आयोग की वेबसाइट पर आज यानी 18 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए 500 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा।

How to Download BPSC 69th Prelims Answer Key 2023

  • बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर 69वीं प्रीलिम्स आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी बीपीएससी 69वीं प्रीलिम्स आंसर-की 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।

BPSC 69th Prelims Result 2023: कितना होगा पासिंग मार्क्स

बीपीएससी 69वीं प्रीलिम्स परीक्षा में पास होने के लिए जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों को कम से कम 40% अंक हासिल करना होगा। वहीं, बीसी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 36.5%, ईबीसी को 34% और एससी/एसटी को 32% न्यूनतम अर्हता अंक प्राप्त करना जरूरी है। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने के योग्य होंगे।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article