BPSC 69th Final Answer Key 2023, BPSC 69th Prelims Final Answer Key 2023: बीपीएससी 69वीं प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 69वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा (BPSC 69th CCE 2023) की फाइनल आंसर-की (BPSC 69th Prelims Answer Key 2023) आज यानी 27 अक्टूबर को जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in से बीपीएससी 69वीं फाइनल आंसर-की 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।
BPSC 69th Prelims Answer Key 2023: सितंबर में हुई थी परीक्षा
बीपीएससी 69वीं प्रीलिम्स प्रतियोगी परीक्षा 30 सितंबर को आयोजित की गई थी। वहीं, इस परीक्षा के अंतर्गत सामान्य अध्ययन विषय की प्रोविजनल आंसर-की 6 अक्टूबर और 17 अक्टूबर को जारी की गई। इन आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद आयोग ने आज फाइनल आंसर-की भी जारी कर दी गई है।
BPSC 69th Prelims Result 2023: कब आएगा प्रीलिम्स रिजल्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीपीएससी 69वीं प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट भी नवंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। इस परीक्षा में पास होने के लिए जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों को कम से कम 40% अंक हासिल करना होगा।
How to Download BPSC 69th Final Answer Key 2023
- बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर 69वीं प्रीलिम्स आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी इस पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते हैं।
BPSC 69th Mains Exam 2023: कब होगी मेन्स परीक्षा
बीपीएससी 69वीं प्रीलिम्स परीक्षा में सफल अभ्यर्थी फिर मेन्स परीक्षा में शामिल होने के योग्य होंगे। आयोग द्वारा इस परीक्षा की तारीख तय समय पर जारी कर दी जाएगी। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।
