Bihar Public Service Commission (BPSC) 68th Prelims Result 2023 की घोषणा जल्द संभवत: आज शाम तक जारी किया जा सकता है। यह रिजल्ट आज किस समय तक जारी किया जा सकता है, इस पर सटीक तारीख व समय की आधिकारिक जानकारी जारी होते ही टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर भी जानकारी दी जाएगी। उम्मीदवार यहां से एक्सपेक्टेड तारीख देख सकते हैं। एक बार बीपीएससी 68वीं प्रारंभिक परीक्षा रिजल्ट डेट आते ही आप bpsc.bih.nic.in से देख सकते हैं, रिजल्ट जारी होने की तारीख व देखने का तरीका यहां से करें चेक
परिणाम जारी होने के बाद 68वें बीपीएससी परिणाम पीडीएफ डाउनलोड लिंक भी उपलब्ध हो जाएगा। उम्मीदवार जो 12 फरवरी, 2023 को बिहार 68वीं परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आयोग द्वारा जारी किए जाने के बाद अपने बीपीएससी 68वीं प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम की जांच कर सकेंगे। परिणाम के साथ फाइनल आंसर की भी जारी की जाएगी। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार अंतिम उत्तर कुंजी पहली उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार की जाती है जो 18 फरवरी 2023 को जारी की गई थी और अनंतिम उत्तर कुंजी में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
शॉर्टलिस्ट किया जाएगा आवेदकों को
एक बार BPSC 68th Prelims Result 2023 जारी होने के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची भी जारी की जाएगी। बता दें, बिहार लोक सेवा आयोग प्रीलिम्स परीक्षा के परिणामों के आधार पर बीपीएससी 68वीं मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करता है। उम्मीदवार जो 12 फरवरी 2023 को बिहार 68वीं परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आयोग बीपीएससी 68वीं प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम की जांच आज से कल तक में चेक कर पाएं।
3.2 लाख उम्मीदवारों का आएगा रिजल्ट
बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स का एडमिट कार्ड 28 जनवरी को जारी किया गया था। बीपीएससी 68वीं प्रारंभिक परीक्षा में कुल 3.2 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। बीपीएससी मेन्स परीक्षा संभावित रूप से 12 मई को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार जो बीपीएससी प्रीलिम्स 2023 को क्लियर करेंगे, उन्हें बीपीएससी मेन्स परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा।
