एजुकेशन

BPSC 68th Prelims Result 2023: घोषित हुए BPSC 68 प्रीलिम्स रिजल्ट व Cutoff , इस लिंक से करें चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Mar 27, 2023, 01:04 PM IST

BPSC 68th Prelims Result 2023 Released: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आधिकारिक तौर बीपीएससी 68 प्रीलिम्स रिजल्ट की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार यहां से रिजल्ट देखने का तरीका देख सकते हैं। बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स परीक्षा 12 फरवरी को आयोजित की गई थी।

Image

घोषित हुए बीपीएससी 68 प्रीलिम्स रिजल्ट

BPSC 68th Prelims Result 2023 Date and Time: बिहार लोक सेवा आयोग 68वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा प्रीलिम्‍स का परिणाम जारी कर दिया गया है, बता दें, अभी तक रिजल्ट लिंक एक्टिव नहीं था, लेकिन अभी अभी BPSC 68th Prelims Result 2023 Direct Link को एक्टिव कर दिया गया है। इन परिणामों को बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर से देखा जा सकता है। उम्मीदवार यहां से रिजल्ट देखने का तरीका, लिंक व संबंधित सभी जानकारी देख व नोट कर सकते हैं। बता दें, बीपीएससी ने 68वीं प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी 2023 को किया था।

BPSC 68th Prelims Result 2023 की घोषणा कल ही कर दी गई थी, लेकिन रिजल्ट लिंक किसी वजह से सक्रिय नहीं हुआ था, जो कि अब कर दिया गया है। बीपीएससी 68वें प्री परीक्षा रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करने का लिंक यहां नीचे दिया गया है। उम्मीदवार जो 12 फरवरी, 2023 को बिहार 68वीं परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे इस लिंक से बिना किसी क्रेडिंशयल के परिणाम चेक कर सकते हैं।

How to Check BPSC 68th Prelims Result 2023

  • उम्मीदवार bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर इस लिंक पर क्लिक करें - Results: 68th Combined (Preliminary) Competitive Examination
  • नया पेज खुलेगा, जहां बिना किसी क्रेडिंशियल के रिजल्ट देख सकते हैं।

अभी नहीं आई है शॉर्टलिस्टेड की सूची

जाहिर है, रिजल्ट आंसर की पर आधारित होते हैं। बीपीएससी ने जो आंसर की जारी की थी, उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है, यानी BPSC 68th Prelims Result 2023 के साथ जारी होने वाली फाइनल आंसर की वही है, जो प्रोविजनल आंसर की थी। BPSC 68th Prelims Result 2023 जारी होने के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची भी जारी की जाएगी, ताकि मेंस परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों को जल्द से जल्द सूचित किया जा सके। हालांकि यह सूची नहीं आई है।

देखें वर्ग के अनुसार, Cutoff की पूरी सूची

  • यूआर 91.00
  • यूआर महिला 84.00
  • ईडब्ल्यूएस 87.25
  • ईडब्ल्यूएस महिला 81.25
  • एससी 79.25
  • अनुसूचित जाति महिला 66.5
  • एसटी 74.00
  • एसटी (महिला) 64.75
  • ईबीसी 86.50
  • ईबीसी (महिला) 76.75
  • ईसा पूर्व 87.75
  • बीसी (महिला) 80.00
  • बीसीएल 78.75
  • विकलांग (VI) 69.50

12 मई को होगी मेंस परीक्षा

BPSC 68th Prelims 2023 Result जारी हो गया है, आज लिंक भी एक्टिव कर दिया गया। इसी के साथ तीन लाख से ज्यादा उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। बता दें, बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स का एडमिट कार्ड 28 जनवरी को जारी किया गया था। इस परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी को किया गया था, जिसमें 3.2 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। अब अगला अपडेट मेंस परीक्षा एडमिट कार्ड के रूप में आएगा। बीपीएससी मेन्स परीक्षा संभावित रूप से 12 मई को आयोजित की जाएगी।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article