एजुकेशन

BPSC 32nd Civil Judge Final Result 2024: बिहार सिविल जज का फाइनल रिजल्ट जारी, टॉप 20 में 16 लड़कियां, हर्षिता को रैंक 1

Bihar 32nd Civil Judge Final Result 2024 Declared: बिहार में सिविल जज भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से 32वीं ज्यूडिशियल सर्विस परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है। जारी रिजल्ट के अनुसार, महिला उम्मीदवारों का बोलबाला है। इस परीक्षा में सिविल जज के लिए टॉप 20 में 16 लड़कियों का ही नाम है।

Image

बिहार सिविल जज का फाइनल रिजल्ट जारी

Photo : Times Now Digital

Bihar 32nd Civil Judge Final Result 2024 Declared: बिहार में सिविल जज भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से 32वीं ज्यूडिशियल सर्विस परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है। जारी रिजल्ट के अनुसार, महिला उम्मीदवारों का बोलबाला है। इस परीक्षा में सिविल जज के लिए टॉप 20 में 16 लड़कियों का ही नाम है।

बिहार पब्लिक सर्विस कमिशन की तरफ से सिविल जज भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 फरवरी 2023 को शुरू हुई थी। इसके लिए प्रीलिम्स परीक्षा 4 जून 2023 को आयोजित की गई थी। इस वैकेंसी के लिए मेंस परीक्षा 25 नवंबर से 29 नवंबर 2023 तक आयोजित हुई थी। इसके बाद इंटरव्यू और अब फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है।

BPSC 32nd Result 2024: यहां ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट चेक करने के सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट - bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर Bihar BPSC 32nd Bihar Judicial Services Competitive Examination Civil Judge PCS J Recruitment 2023 Final Result 2024 for 155 Post के लिंक पर जाएं।
  • अब Check Result के लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुलेगा।
  • रिजल्ट में रोल नंबर चेक करें।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

Bihar Civil Judge Toppers List: देखें टॉपर्स लिस्ट

  1. हर्षिता सिंह
  2. सुकृति अग्रवाल
  3. सुप्रिया गुप्ता
  4. शांभवी संस्कृत्यान
  5. शिल्पा रानी
  6. शिवानी श्रीवास्तव
  7. सुरेंद्र कुमार
  8. बब्ली राज
  9. अंकिता चौधरी
  10. राशि
  11. शिवांगी
  12. बृजेश कुमार
  13. निर्मला सिंह
  14. भावना चतुर्वेदी
  15. निमिषा प्रियदर्शी
  16. नेहा रानी
  17. अनु प्रिया
  18. सत्यम मिश्रा
  19. दिलीप कुमार
  20. ताज़िम बिंते वाहिद

बिहार सिविल जज भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का रिजल्ट 30 अगस्त 2024 को जारी किया गया था। जिसमें कुल 463 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया था। इसके बाद सफल उम्मीदवारों के लिए 20 सितंबर 2024 से 22 सितंबर 2024 तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया का आयोजन किया गया था। उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू का आयोजन 12 नवंबर से 23 नवंबर 2024 तक हुआ था।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article