BoB Recruitment 2026: वेल्थ मैनेजमेंट सर्विस पदों के लिए 837 प्रोफेशनल्स हेतु आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई

BoB Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज विभाग द्वारा निकाली गई 837 पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। उम्मीदवारों के पास अब आवेदन के लिए 11 दिन का समय है।

BoB Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) ने अपने वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज (WMS) विभाग में कॉन्ट्रैक्ट आधार पर 837 पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दी है। विज्ञापन संख्या BOB/HRM/REC/ADVT/2026/20 के तहत ग्रुप हेड, हेड इन्वेस्टमेंट, टेरिटरी हेड, इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट मैनेजर और सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर जैसे पदों के लिए अब उम्मीदवार 7 दिसंबर 2026 (रात 11:59 बजे) तक आवेदन और शुल्क भुगतान कर सकते हैं। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 24 नवंबर 2026 निर्धारित थी। वेल्थ और इन्वेस्टमेंट क्षेत्र में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह अतिरिक्त समय बेहद उपयोगी है।

Bank of Baroda Recruitment 2026

BoB Recruitment 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)

अंतिम तिथि और पदों का विवरण

नई अंतिम तिथि7 दिसंबर 2026 (ऑनलाइन फॉर्म भरने और फीस जमा करने के लिए)।
पात्रता व आयु गणना तिथि1 नवंबर 2026।
कुल पद (837)सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर (791), टेरिटरी हेड (35), ग्रुप हेड (8), इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट मैनेजर (2) और हेड इन्वेस्टमेंट (1)।
अनुबंध अवधिशुरुआती 5 वर्ष, जिसे प्रदर्शन और बैंक की जरूरत के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है।

क्या है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन आवश्यक है (MBA, CFP, CFA या संबंधित पीजी योग्यता को प्राथमिकता मिल सकती है)।

- पद के अनुसार वेल्थ मैनेजमेंट, इन्वेस्टमेंट एडवाइजरी या पोर्टफोलियो मैनेजमेंट में 3 से 12 वर्ष का कार्य अनुभव तथा पद के अनुरूप NISM या IRDA सर्टिफिकेशन मांगे गए हैं।

- 1 नवंबर 2026 के अनुसार पद के आधार पर न्यूनतम आयु 24 वर्ष और अधिकतम आयु 50 वर्ष तक निर्धारित है (नियमों के अनुसार आयु में छूट लागू)।

आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया

सामान्य, EWS और OBC उम्मीदवारों के लिए 850 रुपये (प्लस गेटवे चार्ज) तथा SC, ST, PwD, पूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों के लिए 175 रुपये (प्लस गेटवे चार्ज) निर्धारित है।

कैसे करें आवेदन?

स्टेप 1 - बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in या bankofbaroda.in के करियर सेक्शन में जाएं।

स्टेप 2 - Wealth Management Services के भर्ती लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।

स्टेप 3 - व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अनुभव के साथ आवश्यक जानकारी दर्ज करें।

स्टेप 4 - अब फॉर्म में मांगे गए अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

स्टेप 5 - ऑनलाइन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें।

स्टेप 6 - फाइनल सबमिशन के बाद आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें और प्रिंट लें।

क्लर्क कैडर या टीचिंग/ट्रेनिंग के अनुभव की गणना से जुड़े नियमों और पदवार जरूरी NISM/IRDA सर्टिफिकेट का मिलान आवेदन से पहले विस्तृत अधिसूचना से अवश्य करें। इसके साथ ही आपको बता दें कि 7 दिसंबर 2026 के बाद आवेदन या शुल्क भुगतान का मौका नहीं मिलेगा, इसलिए अंतिम दिन की भीड़ से बचते हुए समय से पहले प्रक्रिया पूरी कर लें।

End Article
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर...

End of Feed