BITSAT Exam Registration 2023: बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, बिट्स पिलानी 9 अप्रैल 2023 को बिटसैट 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद कर देगा। जो उम्मीदवार बिट्स प्रवेश परीक्षा 2023 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे बिट्स पिलानी की आधिकारिक साइट bitsadmission.com के माध्यम से जाकर ऐसा कर सकते हैं। बिट्स की करेक्शन विंडो 16 अप्रैल को खुलेगी और 20 अप्रैल, 2023 को बंद हो जाएगी।
बिटसैट टेस्ट सेंटर आवंटन 26 अप्रैल, 2023 को किया जाएगा और हॉल टिकट 10 मई 2023 से उपलब्ध कराए जाएंगे। बिटसैट सेशन 1 की परीक्षा 21 मई से 26 मई, 2023 तक आयोजित की जाएगी।
बिटसैट 2023 परीक्षा डायरेक्ट लिंक - BITSAT 2023 Exam Direct link
How to Apply for BITSAT 2023: बिटसैट के लिए ऐसे करें आवेदन
बिटसैट परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार यहां दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
सबसे पहले बिटसैट की आधिकारिक साइट bitadmission.com पर जाएं।
होम पेज पर उपलब्ध बिटसैट 2023 रजिस्ट्रेशन लिंक को क्लिक करें।
इसके बाद लॉग इन विवरण को दर्ज करके लॉग इन पर क्लिक करें।
आवेदन फॉर्म भरें और आवेदन फीस के लिए भुगतान करें।
एक बार जारी हो जाने के बाद सब्मिट पर क्लिक करें।
कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
एक उम्मीदवार जो बिटसैट की परीक्षा में दो बार उपस्थित होना चाहता है, उसे 5400 रुपये (पुरुष उम्मीदवार के लिए) और 4400 रुपये (एक महिला उम्मीदवार के लिए) राशि का भुगतान करना होगा। एक उम्मीदवार जो सत्र 1 या सत्र 2 में से एक बार उपस्थित होने का विकल्प चुनता है, उसे 3400 रुपये (पुरुष उम्मीदवार के लिए) और 2900 रुपये (एक महिला उम्मीदवार के लिए) फीस का भुगतान करना होगा।
