Bihar STET Result 2024, Sarkari Result 2024 (बिहार एसटीईटी रिजल्ट 2024): बिहार एसटीईटी रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने माध्यमिक शिक्षा पात्रता परीक्षा (STET) का रिजल्ट आज यानी 18 नवंबर को दोपहर 1:45 बजे जारी कर दिया है। बिहार एसटीईटी रिजल्ट की घोषणा बोर्ड अध्यक्ष आनंद कुमार ने पटना स्थित बीएसईबी के मुख्य भवन से की है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी बिहार एसटीईटी रिजल्ट 2024 पीडीएफ डाउनलोड (Bihar STET Result 2024 PDF Download) कर सकते हैं।
Bihar STET Result 2024 Declared
Bihar STET Result 2024: दो शिफ्ट में हुई थी परीक्षा
बिहार एसटीईटी परीक्षा का आयोजन 11 जून से 19 जून 2024 तक राज्य के विभिन्न केंद्रों पर दो शिफ्ट में किया गया था। जबकि, पेपर 1 की प्रोविजनल आंसर-की 11 जुलाई और पेपर 2 की 17 जुलाई को जारी की गई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल बिहार एसटीईटी पेपर 1 में 3,59,489 अभ्यर्थी और पेपर 2 में 2,37,442 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। अब सभी अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
How to download Bihar STET Result 2024
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर बिहार एसटीईटी रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
Bihar STET Passing Marks 2024: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर
बिहार एसटीईटी में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 50% अंक हासिल करना होगा। वहीं, अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 45.5% और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 42.5% अंक हासिल करना होगा। जबकि, एससी/एसटी/दिव्यांग और महिला अभ्यर्थियों को 40% अंक प्राप्त करना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
