Bihar STET Admit Card 2024: जारी होने जा रहा बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड, जानें कब व कैसे होगी परीक्षा

BSEB STET 2024, Bihar STET Admit Card 2024 Date Time: बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड बहुत जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां बीएसईबी एसटीईटी एग्जाम 2024 पैटर्न चेक कर सकते हैं।

BSEB STET 2024, Bihar STET Admit Card 2024 Date: बिहार माध्यमिक शिक्षा पात्रता परीक्षा (Bihar STET 2024) के लिए आज आवेदन की आखिरी तारीख है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने बीएसईबी एसटीईटी 2024 के लिए अभी तक अप्लाई नहीं किया है, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bsebstet2024.com पर आज यानी 1 मार्च तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 2 जनवरी निर्धारित की गई थी।

Bihar STET Admit Card 2024

Bihar STET Admit Card 2024

Bihar STET Exam 2024 Date: मार्च में होगी परीक्षा

बिहार माध्यमिक शिक्षा पात्रता परीक्षा का आयोजन मार्च में किया जाना है। एसटीईटी के तहत दो पेपर होंगे और प्रत्येक पेपर में 150 बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 2:30 घंटे का समय दिया जाएगा। इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी नहीं है। बता दें कि पास होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों 50 फीसदी अंक हासिल करना होगा। वहीं, पिछड़ा वर्ग को 45.5 फीसदी, अत्यंत पिछड़ा वर्ग को 42.5 फीसदी और एससी/ एसटी को 40 फीसदी अंक प्राप्त करना जरूरी है।

End of Feed