एजुकेशन

Bihar School Timing Changed: बिहार में बदला स्कूलों का टाइम, बढ़ती गर्मी के चलते प्रशासन का फैसला

Bihar School Timing Changed: नवादा में बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने सभी स्कूलों में दोपहर 11:30 बजे के बाद कक्षाएं आयोजित करने पर रोक लगा दी है। यह निर्देश 14 मई से 20 मई तक लागू रहेगा। प्रशासन ने जनता से भी गर्मी से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने का आग्रह किया है।

Image

Bihar School Timing Changed

Bihar School Timing Changed: बिहार के नवादा जिले में बढ़ती भीषण गर्मी और उच्च तापमान को देखते हुए जिलाधिकारी रवि प्रकाश ने बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। 14 मई से 20 मई तक जिले के सभी विद्यालयों, प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्रों में पूर्वाह्न 11:30 बजे के बाद शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा। इस आदेश का उद्देश्य बच्चों को दोपहर की तेज गर्मी से बचाना है।

विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि वे अपनी समय-सारणी में आवश्यक बदलाव करें ताकि बच्चों को गर्मी से सुरक्षा मिल सके।इसके अतिरिक्त, जिला प्रशासन ने आम जनता के लिए भी गर्मी से बचाव के लिए एडवायजरी जारी की है। इसमें सुबह 11 बजे के बाद घर से बाहर निकलने से बचने, छाता, टोपी या सूती कपड़े पहनने, अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन करने जैसे सुझाव शामिल हैं। विशेष रूप से बच्चों, वृद्धजनों और बीमार व्यक्तियों की देखभाल करने और उन्हें ठंडे वातावरण में रखने पर जोर दिया गया है।

प्रशासन ने धूप में खड़े वाहनों या बंद कमरों में बच्चों को न छोड़ने की चेतावनी दी है।गर्मी के दौरान हल्के, सूती और ढीले कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। लू लगने के लक्षण जैसे चक्कर आना, अत्यधिक पसीना या बुखार दिखने पर तुरंत चिकित्सा सहायता लेने की भी हिदायत दी गई है। यह कदम नवादा जिले में गर्मी के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं को कम करने और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article