एजुकेशन

Bihar School Teacher Admit Card 2023: जारी हुआ बिहार स्कूल टीचर एग्जाम शेड्यूल, bpsc.bih.nic.in पर कल आएगा एडमिट कार्ड

Bihar School Teacher Exam 2023, Bihar School Teacher Admit Card 2023: बिहार लोक सेवा आयोग ने स्कूल टीचर परीक्षा का शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जारी कर दिया है। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी कल जारी कर दिया जाएगा।

Image

BPSC School Teacher Exam 2023

Photo : iStock

Bihar School Teacher Exam 2023, Bihar School Teacher Admit Card 2023: बिहार स्कूल टीचर एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने स्कूल टीचर परीक्षा का शेड्यूल (BPSC School Teacher Exam Schedule 2023) आज यानी 9 अगस्त को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह आयोग की वेबसाइट bpsc.bih.nic.in से परीक्षा का नोटिस डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar School Teacher Exam 2023 Date: दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, स्कूल टीचर परीक्षा का आयोजन 24 अगस्त, 25 अगस्त और 26 अगस्त को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। पहले दिन सामान्य अध्ययन, दूसरे दिन भाषा और तीसरे दिन सामान्य अध्ययन और विषय की परीक्षा होगी।

Bihar School Teacher Admit Card 2023: कल जारी होगा एडमिट कार्ड

बिहार स्कूल टीचर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कल यानी 10 अगस्त को जारी कर दिया जाएगा। स्कूल टीचर परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड में दिए सभी दिशा निर्देशों को भी ध्यान से जरूर पढ़ लें।

How to download Bihar School Teacher Admit Card 2023

  • बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर स्कूल टीचर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां यूजरनेम और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar School Teacher Exam 2023: इतने नंबर जरूरी

बिहार स्कूल टीचर एग्जाम में पास होने के लिए जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों को कम से कम 40% अंक हासिल करना होगा। वहीं, बीसी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 36.5%, ईबीसी को 34% और एससी/एसटी को 32% न्यूनतम अर्हता अंक प्राप्त करना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article