एजुकेशन

Bihar Sakshamta Result 2024: जारी हुआ बिहार सक्षमता परीक्षा रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें नतीजे

Bihar Sakshamta Result 2024, Sarkari Result 2024: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने सक्षमता परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से बिहार सक्षमता रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

BSEB Bihar Sakshamta Result 2024

Bihar Sakshamta Result 2024, BSEB Sakshamta Pariksha Result 2024: बिहार सक्षमता रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने सक्षमता परीक्षा का रिजल्ट (Bihar Sakshamta Pariksha Result 2024) जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bsebsakshamta.com पर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी बिहार सक्षमता रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar Sakshamta Result 2024: कब हुई थी सक्षमता परीक्षा

बिहार सक्षमता परीक्षा 26 फरवरी से 6 मार्च तक राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक हुई थी। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 15 मार्च को जारी की गई। जबकि, बोर्ड ने अब सक्षमता परीक्षा 2024 (प्रथम) के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय के कक्षा 1 से 5 के शिक्षकों का रिजल्ट जारी किर दिया है।

BSEB Sakshamta Pariksha Result 2024: कितना रहा पास प्रतिशत

आधिकारिक जानाकरी के अनुसार, इस परीक्षा में कुल 1,48,845 शिक्षकों ने भाग लिया था, जिसमें से केवल 1,39,010 शिक्षकों को सफल घोषित किया गया है। इस हिसाब से बिहार सक्षमता परीक्षा का पास प्रतिशत 93.39% दर्ज किया गया। सभी अभ्यर्थी अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

How to download BSEB Sakshamta Result 2024

  • बीएसईबी की आधिकारिक वेबासइट bsebsakshamta.com पर जाएं।
  • फिर बिहार सक्षमता रिजल्ट 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Bihar Sakshamta Result 2024: कितना होगा पासिंग मार्क्स

बिहार सक्षमता परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है। वहीं, बीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 36.5 प्रतिशत, ईबीसी को 34 प्रतिशत और एससी/एसटी/दिव्यांग/महिला को 32 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article