Bihar Police Constable Result 2025 Declared: बिहार पुलिस सिपाही की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Bihar Police Constable Result 2025) खबर है। केंद्रीय चयन पर्षद ने बिहार पुलिस सिपाही के 21,391 पदों पर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर (Bihar Police Constable Result) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां कुल 10,205 पुरुष, 1127 महिलाएं और 8 ट्रांसजेंडर पास हुए हैं। इसके अलावा इसमें 30 गृह रक्षक और 68 स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित भी शामिल हैं।
Bihar Police Constable Result: कब आयोजित की गई थी परीक्षा
बता दें केंद्रीय चयन पर्षद की ओर से राज्य में 9 जून 2023 को 21,391 सिपाही के पदों की रिक्तियों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। यहां लिखित परीक्षा 7 अगस्त 2024, 11 अगस्त, 18 अगस्त, 21 अगस्त, 25 अगस्त और 28 अगस्त को निर्धारित थी। परीक्षा के लिए कुल 17,87,720 उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। जिसमें 11,95,101 अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें 1,07,079 उम्मीदवारों को शारीरिक पात्रता परीक्षा (PET) व शारीरिक दक्षता परीक्षा (PST) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
How To Check Bihar Police Constable Result 2025: कैसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Result वाले लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
- यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
बिहार पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों से अनुरोध है कि अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
