Bihar Police Constable Result 2024 Date: जारी होने जा रहा बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट, जानें कितना होगा कट ऑफ मार्क्स

Bihar Police Constable Result 2024 Expected Date Kab Aayega: सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल की ओर से कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जल्द ही जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी यहां बिहार पुलिस कांस्टेबल की संभावित कट ऑफ भी चेक कर सकते हैं।

Bihar Police Constable Result 2024 Cut Off: बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) की ओर से कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट बहुत (Bihar Police Constable Result 2024) जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

Bihar Police Constable Result 2024

Bihar Police Constable Result 2024

Bihar Police Constable Result 2024 Date: कब तक आएगा रिजल्ट

बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 7 अगस्त, 11 अगस्त, 18 अगस्त, 21 अगस्त और 25 अगस्त 2024 को आयोजित की गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट अक्टूबर में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। बता दें कि रिजल्ट के साथ ही कट ऑफ मार्क्स भी जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी फिलहाल यहां बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की संभावित कट ऑफ चेक कर सकते हैं।

End of Feed