Bihar Police Constable Result 2024 Declared: सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल, CSBC ने आज गुरुवार, 14 नवंबर को बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। वैसे इस खबर में भी Bihar Police Constable Result 2024 Link दिया गया है, जिससे आप Bihar Police Constable Result 2024 Online चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही जानें इस भर्ती अभियान का अगला चरण क्या है।
भर्ती अभियान के माध्यम से, बोर्ड का लक्ष्य संगठन में 21391 कांस्टेबल पदों को भरना है।
कब हुई थी, Bihar Police Constable Exam 2024 Date
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 7, 11, 18, 21, 25 और 28 अगस्त, 2024 को राज्य के 38 जिलों में दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक एक ही शिफ्ट में पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा मूल रूप से 1, 7 और 15 अक्टूबर, 2023 के लिए निर्धारित की गई थी। हालांकि, कई उम्मीदवारों के नकल करते पाए जाने के बाद इसे रद्द कर दिया गया था।
Bihar Police Constable Result 2024 How to Check
उम्मीदवार परिणाम देखने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:-
- CSBC Official Webisite csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
- Bihar Police Constable Result 2024 Link पर क्लिक करें।
- Bihar Police Constable Result 2024 login करें।
- Bihar Police Constable Result 2024 PDF पर क्लिक करें।
- Bihar Police Constable Result 2024 Online Check करें।
- Bihar Police Constable Result 2024 Download करें।
क्या होगा अलग चरण
बता दें, 1833387 ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था और 1195101 उम्मीदवार इसमें शामिल हुए। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) के लिए पात्र हैं, लेकिन पीईटी के लिए तिथियां अभी जारी नहीं की गई हैं। अगर आप बिहार पुलिस कांस्टेबल बनना चाहते हैं, तो पीईटी की तैयारी में लग जाएं, क्योंकि ऐसा देखा गया है कि लिखित परीक्षा के परिणाम के बाद पीईटी की तारीखों में ज्यादा समय नहीं लगता है, इसलिए जीतोड़ कोशिश करें और पीईटी फिर मेडिकल निकालने के बाद नियुक्ति पत्र हासिल करें।
