Bihar Police Constable Answer Key, Result 2024 On csbc.bihar.gov.in, csbc.bih.nic.in: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम (Bihar Police Constable Answer Key) सूचना है। बिहार सीएसबीसी केंद्रीय चयन बोर्ड आज यानी दिवाली के अवसर पर कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर (Bihar Police Constable Result) सकता है। वहीं अगले सप्ताह रिजल्ट जारी होने की संभावना है। हाल ही में सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल का यूआरएल बदलकर csbc.bihar.gov.in कर दिया गया है। रिजल्ट या उत्तरकुंजी जारी होने के बाद यहां उपलब्ध होगा।
Bihar Police Constable Result 2024
बिहार पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा 7, 11, 18, 21, 25 ओर 28 अगस्त को आयोजित की गई थी। परीक्षा राज्य के 38 जिलों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित थी। एग्जाम पेन और पेपर मोड में हुए थे। इसके लिए उम्मीदवारों को डेढ़ घंटे पहले यानी सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर प्रवेश की अनुमति थी। परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन, ब्लूटूथ गैजेट, इलेक्ट्रॉनिकल पेन, पेजर और घड़ी जैसे उपकरण ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।
Bihar Police Constable Result 2024 Date: कब जारी होगा बिहार पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिहार पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट अगले सप्ताह तक जारी होने की उम्मीद है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। इससे संबंधित नोटिफिकेशन जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
How To Check Bihar Police Constable Result 2024
- csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
- यहां अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
Bihar Police Constable Cut Off 2024 Download: यहां देखें कटऑफ लिस्ट
- अनारक्षित वर्ग (General Category) - 72-26
- ओबीसी (OBC) - 68-71
- ईडब्ल्यूएस (EWS) - 65 से 67
- एससी (SC) - 65 से 67
- अनुसूचित जनजाति वर्ग (ST) - 60 से 64 मार्क्स
ध्यान रहे यह बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की संभावित कटऑफ लिस्ट है। इसी के आसपास कटऑफ देखने को मिल सकता है। हालांकि टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।
