एजुकेशन

Bihar ITI Admit Card 2023: जारी हुआ बिहार बोर्ड आईटीआई एडमिट कार्ड, 28 अप्रैल को होगी परीक्षा

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Apr 8, 2023, 03:19 PM IST

Bihar Board ITI Admit Card 2023: बीएसईबी आईटीआई एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो चुका है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने औद्योगिक प्रशिक्षण उच्च माध्यमिक स्तरीय भाषा (हिंदी और अंग्रजी) का एडमिट कार्ड आज आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जारी कर दिया है।

Image

Bihar ITI Admit Card 2023

Photo : iStock

Bihar ITI Admit Card 2023, BSEB Bihar Board ITI Language Admit Card 2023: बीएसईबी आईटीआई एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने औद्योगिक प्रशिक्षण उच्च माध्यमिक स्तरीय भाषा (हिंदी और अंग्रजी) परीक्षा की तारीख जारी कर दी है। साथ ही परीक्षा का एडमिट कार्ड भी अपलोड कर दिया है। बीएसईबी आईटीआई एडमिट कार्ड (BSEB ITI Admit Card 2023) बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के जरिए डाउनलोड किया जा सकता है।

Bihar ITI Language Exam 2023 Date: दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

बोर्ड की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, औद्योगिक प्रशिक्षण उच्च माध्यमिक स्तरीय भाषा (हिंदी और अंग्रजी) का आयोजन 28 अप्रैल 2023 को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9.30 बजे से 12.45 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी।

Bihar ITI Language Admit Card 2023: आज जारी हुआ एडमिट कार्ड

बीएसईबी ने आईटीआई एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड आज यानी 8 अप्रैल को आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जारी कर दिया है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड में दिए सभी दिशा निर्देशों को भी ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ लें।

How to download BSEB Bihar ITI Admit Card 2023

  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
  • फिर बिहार आईटीआई एडमिट कार्ड 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें और एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।
  • अब बीएसईबी आईटीआई एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
BSEB Bihar ITI Admit Card 2023: यहां मिलेगा एडमिट कार्ड

बीएसईबी आईटीआई एडमिट कार्ड संबंधित औद्योगिक प्रशिक्षण के प्रधान की ओर से अभ्यर्थियों को वितरित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article