बिहार TRE-4 भर्ती में निगेटिव मार्किंग है या नहीं, जानें क्या बोले बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

BPSC TRE 4: बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग TRE-4 को लेकर जारी विज्ञापन और आवेदन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया जा रहा है।

BPSC TRE 4: बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग TRE-4 को लेकर जारी विज्ञापन और आवेदन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। पहले तय कार्यक्रम के मुताबिक 1 सितंबर 2026 से शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू होने थे, लेकिन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से ठीक पहले इसे स्थगित कर दिया गया है।

बीपीएससी TRE 4  भर्ती को लेकर नया अपडेट

बीपीएससी TRE 4 भर्ती को लेकर नया अपडेट

BPSC ने TRE-4 के तहत करीब 32 हजार 388 शिक्षक पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। इसमें कक्षा 1 से 12 तक के अलग-अलग स्तरों के शिक्षक पद शामिल थे। विज्ञापन के मुताबिक प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर पर भर्तियां होनी थीं लेकिन इसी बीच शिक्षक अभ्यर्थियों की ओर से भर्ती प्रक्रिया में लागू किए गए नए प्रावधानों को लेकर प्रदर्शन शुरू हो गया। जिसके बाद सरकार को अभ्यर्थियों की मांगों के आगे झुकना पडा और नए प्रावधान को वापस लेना पड़ा।

End of Feed