Bihar District Court Peon 2026 Exam: अटेंडेट भर्ती का एग्जाम शेड्यूल जारी, दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

Bihar District Court Peon 2026 Exam: पटना हाईकोर्ट कमेटी ने बिहार डिस्ट्रिक्ट अटेंडेंट भर्ती परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

Bihar District Court Peon Exam Date: बिहार डिस्ट्रिक्ट कोर्ट अटेंडेंट भर्ती के लिए लाखों उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इन उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर है। केंद्रीकृत चयन एवं नियुक्ति समिति सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पटना द्वारा एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यह नोटिफिकेशन परीक्षा की तिथियों को लेकर जारी किया गया है। बिहार डिस्ट्रिक्ट कोर्ट अटेंडेंट (चपरासी) परीक्षा का आयोजन मार्च में किया जाएगा।

Bihar District Court Peon 2026 Exam

कब होगी बिहार डिस्ट्रिक्ट कोर्ट अटेंडेंट 2026 परीक्षा

केंद्रीकृत चयन एवं नियुक्ति समिति सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पटना द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कब होगी बिहार डिस्ट्रिक्ट कोर्ट अटेंडेंट 2026 की परीक्षा में अब अधिक समय नहीं है। परीक्षा का आयोजन राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर 15 मार्च को कराया जाएगा।

End of Feed