एजुकेशन

Bihar DELED Admit Card 2023 Released: जारी हुआ बिहार डीएलएड डमी एडमिट कार्ड, biharboardonline.com पर करें डाउनलोड

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated May 4, 2023, 07:22 PM IST

Bihar DELEd Admit Card 2023 Released, biharboardonline.com: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (DELED) परीक्षा 2023 का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। यहां आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

Bihar DELED Dummy Admit Card 2023: यहां डाउनलोड करें बिहार डीएलएड डमी एडमिट कार्ड 2023

Bihar DELEd Admit Card 2023 Released, biharboardonline.com: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (DELED) 2023 परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर उपलब्ध करवा दिया गया है। यहां आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें एडमिट कार्ड का लिंक कल यानी 05 मई 2023 को एक्टिव कर दिया जाएगा। साथ ही 10 मई तक अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकेंगे।

वहीं यदि आपको लगता है कि आपके प्रवेश पत्र में नाम, पता, फोटो या फिर किसी प्रकार की कोई श्रुटि है तो, बोर्ड को ईमेल के जरिए सूचित कर सकते हैं। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेस पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar DELEd Dummy Admit Card 2023: यहां करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Bihar Deled Dummy Admit Card 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना पंजीकरण संख्या व अन्य जानकारी दर्ज करें।
  • आपका प्रवेश पत्र आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
ध्यान रहे प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद इसे अच्छे से चेक कर लें। यदि प्रवेश पत्र पर अंकित फोटो से आपका चेहरा नहीं मिलता है या फिर नाम, पता, रजिस्ट्रेशन नंबर में किसी प्रकार की कोई श्रुटि है, तो करेक्शन करवा सकते हैं। इसके बाद बोर्ड द्वारा फाइनल एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से अनुरोध है कि आधिकारिक साइट पर पैनी नजर बनाए रखें। अंतिम प्रवेश पत्र जारी होते ही आप यहां से डाउनलोड कर सकेंगे।

एडमिट कार्ड अनिवार्य

बतादें बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड की छाया प्रति ले जाना ना भूलें। वहीं यदि प्रवेश पत्र पर अंकित फऱोटो से आपका चेहरा मैच नहीं होता है, तो परीक्षा हॉल के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इसलिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसे चेक करना ना भूलें

आदित्य सिंह
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article