एजुकेशन

Bihar CHO Exam Paper Leak: बिहार सीएचओ भर्ती में पेपर लीक, स्थगित हो गई परीक्षा

Bihar CHO Exam 2024 Postponed: बिहार में राज्य स्वास्थ्य समिति के द्वारा CHO की आज होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। पटना पुलिस ने इस परीक्षा के पेपर लीक की आशंका में कई जगह पर छापेमारी की है। बिहार सरकार की स्टेट हेल्थ सोसाइटी (SHS) ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के कुल 4500 पदों पर भर्ती (NHM Bihar CHO Recruitment 2024) निकाली थी।

Image

बिहार CHO परीक्षा पेपर लीक

Photo : Times Now Digital

Bihar CHO Exam 2024 Postponed: बिहार में राज्य स्वास्थ्य समिति के द्वारा CHO की आज होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। पटना पुलिस ने इस परीक्षा के पेपर लीक की आशंका में कई जगह पर छापेमारी की है। बिहार सरकार की स्टेट हेल्थ सोसाइटी (SHS) ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के कुल 4500 पदों पर भर्ती (NHM Bihar CHO Recruitment 2024) निकाली थी। इस परीक्षा में पेपर लीक होने की घटना सामने आने के बाद अब नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 नवंबर 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 21 नवंबर 2024 तक का समय दिया गया था। इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में जारी थी।

Bihar CHO Exam में फर्जीवाड़ा

राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा इस वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ था। यह परीक्षा 1 दिसंबर और 2 दिसंबर को आयोजित होने वाली थी। 1 दिसंबर रविवार को आयोजित CHO की परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया। पटना पुलिस ने रामकृष्णानगर समेत 12 परीक्षा केंद्रों पर एक साथ छापा मारा। इस दौरान 12 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पटना पुलिस ने बताया कि दो परीक्षा केंद्रों को सील भी कर दिया गया है। फिलहाल परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार परीक्षा रद्द भी हो सकती है। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है। परीक्षा केंद्रों से कई सामान और कागजात भी जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

वैकेंसी डिटेल्स

बिहार में स्टेट हेल्थ सोसाइटी (SHS) ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) की तरफ से जारी इस भर्ती के माध्यम से कुल 4500 खाली पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। इसमें सभी वर्गों के लिए सीटें निर्धारित की गई हैं। इस भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 27 नवंबर को जारी किया गया। अब परीक्षा स्थगित हो गई है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article