Bihar CET INT BED Merit List 2025 Released: बिहार चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड प्रोग्राम 2025-28 के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। कार्यक्रम के लिए सत्र 2025-28 के लिए पहली मेरिट सूची आधिकारिक तौर पर जारी कर दी गई है। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट biharcetintned-brabu.in पर जाकर मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं। साथ ही प्रवेश प्रक्रिया के लिए सभी चार भाग लेने वाले कॉलेजों को मेरिट सूची भेज दी गई है।
Bihar CET INT BED Merit List 2025 Released: यहां डाउनलोड करें बिहार चार वर्षीय बीएड इंटीग्रेटेड प्रोग्राम की मेरिट लिस्ट
जारी नोटिस के मुताबिक पहली मेरिट लिस्ट के आधार पर प्रवेश 8 दिसंबर, 2025 से 18 दिसंबर, 2025 तक आयोजित किए जाएंगे। सभी कॉलेजों को इस अवधि के भीतर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने और 19 दिसंबर, 2025 तक अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय में प्रवेशित छात्रों की सूची जमा करने का निर्देश दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
Bihar CET INT BED Merit List 2025 Download: ऐसे डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट
- सबसे पहले biharcetintned-brabu.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Important Notification सेक्शन में जाएं।
- यहां मेरिट लिस्ट पर क्लिक करें।
- CET-INT-B.ED 2025 मेरिट लिस्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगी।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
Bihar CET INT BED Merit List 2025: एडमिशन के लिए ये जरूरी दस्तावेज
जिन छात्रों के नाम पहली मेरिट सूची में आते हैं, उन्हें 8 दिसंबर से 18 दिसंबर, 2025 के बीच अपने आवंटित कॉलेज में सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ रिपोर्ट करना होगा। इसके लिए नीचे दिए गए ये डॉक्यूमेंट्स जरूरी हैं।
- आधार कार्ड
- पैनकार्ड
- 12वीं की मार्कशीट
- एडमिट कार्ड और CET INT-B.ED एप्लीकेशन फॉर्म
- कैटेगिरी सर्टिफिकेट
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
बिहार सीईटी बीएड इंटिग्रेटेड प्रोग्राम में एडमिशन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
