Bihar BSPHCL Technician Gr-III Admit Card 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) ने टेक्नीशियन ग्रेड 3 परीक्षा का एडमिट कार्ड आज यानी 4 जुलाई को जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट bsphcl.co.in पर एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी बिहार टेक्नीशियन एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
Bihar Technician Admit Card 2025: सात जिलों में होगी परीक्षा
बिहार टेक्नीशियन ग्रेड 3 परीक्षा का आयोजन 11 जुलाई से 22 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। यह परीक्षा आरा, भागलपुर, दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर, पटना और पूर्णियां जिलें में विभिन्न पालियों में आयोजित की जाएगी। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
How to download Bihar Technician Admit Card 2025
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर टेक्नीशियन एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
BSPHCL Technician Recruitment 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती
इस प्रक्रिया के माध्यम से बिहार में टेक्नीशियन ग्रेड 3 के कुल 2156 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, गेट स्कोर और मेरिट के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
