BSEB, Bihar Board Compartment Exam 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने BSEB कक्षा 10 कंपार्टमेंटल परीक्षा 2023 के लिए पंजीकरण 10 अप्रैल, 2023 तक बढ़ा दिया है। BSEB मैट्रिक कंपार्टमेंट परीक्षा के फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट- biharboardonline.bihar.gov.in पर भरे जा सकते हैं। इससे पहले पंजीकरण पूरा करने की अंतिम तिथि 7 अप्रैल, 2023 थी। परीक्षा मई में होगी और परिणाम उसी महीने जारी होने की उम्मीद है।
बिहार बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा 2023
वे छात्र जो बीएसईबी कक्षा 10वीं के परिणाम 2023 में 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने में सक्षम नहीं थे, वे कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए उपस्थित हो सकते हैं। नियमों के अनुसार, एक छात्र को कक्षा 10 मैट्रिक परीक्षा पास करने के लिए हर विषय की थ्योरी में कुल अंकों का 30 प्रतिशत और प्रैक्टिकल परीक्षा में कुल अंकों का 40 प्रतिशत हासिल करना जरूरी है।
BSEB, Bihar Board Class 10th Compartment Exam 2023: ऐसे करें बिहार बोर्ड कंपार्टमेंट के लिए अप्लाई
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट-secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर कंपार्टमेंट परीक्षा पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अगले चरण में, छात्र को अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और अन्य विवरण दर्ज करना होगा।
स्टेप 4: अगर कोई हो तो आवेदन फॉर्म भरने के साथ फीस का भुगतान भी कर दें।
स्टेप 5: फॉर्म को जमा करें और भविष्य के लिए इसको डाउनलोड भी कर लें।
बीएसईबी ने 31 मार्च को कक्षा 10 के परिणाम घोषित किए। बीएसईबी के आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष कुल 10वीं कक्षा के बिहार बोर्ड की परीक्षा में कुल 16,10,657 छात्रों ने उत्तीर्ण किया है। बिहार बोर्ड का कुल पास प्रतिशत 81.04 प्रतिशत रहा। कुल 4,74,615 छात्रों ने प्रथम श्रेणी अर्जित की। परीक्षा 14 से 22 फरवरी तक हुई थी।
बीएसईबी जल्द ही 10वीं कक्षा की कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित करेगा। जो लोग परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाए उन्हें बेहतर अंक प्राप्त करने का अवसर दिया जाता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए आवेदन करें क्योंकि समय सीमा के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
कक्षा 10 स्क्रूटनी आवेदन लिंक आधिकारिक वेबसाइट - biharboardonline.bihar.gov.in पर उपलब्ध कराया गया है। बिहार बोर्ड ने कक्षा 10वीं के कंपार्टमेंट परीक्षा फॉर्म भरने में किसी भी कठिनाई के मामले में छात्रों के लिए हेल्पलाइन नंबर- 0612- 2232074 भी जारी किया है।
