Bihar Board, Simultala Awasiya Vidyalaya School Result: बिहार का सिमुलतला आवासीय विद्यालय एक बार फिर सुर्खियों में है। जमुई स्थित स्कूल ने इस साल बिहार कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में दस टॉपर्स दिए wasiya vidyalayaहैं, जिनका परिणाम आज 31 मार्च को घोषित किया गया है। बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट 2023 में कुल 90 छात्रों ने टॉप 10 रैंक हासिल की है, जिनमें से दस सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई के हैं।
यहां पर इस स्कूल सिमुलतला आवासीय विद्यालय के उन टॉपर बच्चों के नाम शामिल हैं जिन्होंने टॉप 10 रैंक में अपनी जगह बनाकर अपने परिवार के साथ स्कूल का नाम भी रोशन किया है। बिहार बोर्ड का कक्षा 10वीं रिजल्ट जारी होने के बाद से ही यह स्कूल लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।
शुभम कुमार (रैंक 4)
सुधांशु शेखर (रैंक 5)
पंखुरी कुमारी (रैंक 6)
हिमांशु कुमार (रैंक 6)
भव्य राज (रैंक 7)
अर्पिता कुमारी (रैंक 8)
प्रभात कुमार (रैंक 8)
रौशन कुमार (रैंक 8)
आस्था अश्विनी (रैंक 10)
सुषमा कुमारी (रैंक 10)
सालों से स्कूल लगातार बोर्ड टॉपर्स देने का काम रहा है। साल 2022 में इस स्कूल के पांच छात्र मैट्रिक परीक्षा में शीर्ष दस रैंक धारकों में शामिल हुए थे। स्कूल की स्थापना 2010 में बिहार और झारखंड में राज्य के विभाजन के बाद की गई थी। विभाजन के बाद बिहार राज्य के दो प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालय - इंदिरा गांधी आवासीय विद्यालय हजारीबाग लड़कियों के लिए और नेतरहाट आवासीय विद्यालय लड़कों के लिए झारखंड में चले गए थे।
स्कूल कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों के लिए है, बिहार सरकार की ओर से वित्त पोषित है और बीएसईबी यानी बिहार बोर्ड से जुड़ा हुआ है। बोर्ड इन स्कूल के लिए प्रवेश परीक्षा का भी आयोजन करता है।
