Bihar Board 12th Commerce Result 2023: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट (Bihar Board 12th Result) मंगलवार (21 मार्च, 2023) दोपहर को जारी हुआ। सूबे की राजधानी पटना में तय वक्त से करीब आधा घंटे बाद इसे सूबे के शिक्षा मंत्री प्रो.चंद्रशेखर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया। उन्होंने इस दौरान बताया कि इंटरमीडियट परीक्षा में 83.7 फीसदी (पासिंग पर्सेंटेज) रिजल्ट रहा, जबकि 13 लाख चार हजार परीक्षार्थियों ने लिया हिस्सा और 10 लाख 18 हजार 948 परीक्षार्थी पास हुए। आप बिहार बोर्ड की आधिकारिक साइट पर अपना परीक्षाफल चेक कर सकते हैं।
Bihar Board 12th Commerce Result 2023: तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)
बिहार बोर्ड 12वीं का परिणामः एक नजर में
- 83.7% स्टूडेंट्स सफल
- तीनों स्ट्रीम्स में लड़कियां टॉपर
- विज्ञान- आयुषी नंदन
- वाणिज्य- सौम्या शर्मा और मनीष पाठक
- कला- मोहनिशां
आधिकारिक वेबसाइट
biharboardonline.bihar.gov.in
अन्य वेबसाइट्स
onlinebseb.in और secondary.biharboardonline.com
यह है नतीजे देखने का प्रोसेस
बिहार बोर्ड की आधिकारिक साइट- biharboardonline.bihar.gov.in पर जाने के बाद आपको होम पेज पर 'रिजल्ट लिंक' का विकल्प दिखेगा। आप इस पर जैसे ही क्लिक करेंगे, आप नए पेज पर पहुंच जाएंगे। वहां आपसे आपका रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर मांगा जाएगा। इसे देते ही आपके सामने स्क्रीन पर परिणाम का पूरा ब्यौरा खुलकर आ जाएगा। आप इस परीक्षाफल को पीडीएफ में डाउनलोड कर सकते हैं, आगे के लिए प्रिंट निकला सकते हैं, जबकि अपने मोबाइल से उसका स्क्रीनशॉट भी ले सकते हैं।
