एजुकेशन

Bihar Board 10th Scrutiny 2024: जारी हुई बिहार बोर्ड 10वीं स्क्रूटनी की तारीख, इस डेट से करें अप्लाई

Bihar Board 10th Scrutiny 2024, Bihar Board Inter Scrutiny 2024: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने स्क्रूटनी के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अपने मार्क्स से असंतुष्ट छात्र आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

Image

Bihar Board 10th Scrutiny 2024: बिहार बोर्ड स्क्रूटनी के लिए करें आवेदन

Bihar Board 10th Scrutiny 2024, Bihar Board Inter Scrutiny 2024: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बीते 31 मार्च 2024 को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर (Bihar Board 10th Scrutiny) दिया है। इस बार पासिंग पर्सेंटेज 82.91 प्रतिशत देखने को मिला है। हालांकि यदि आपके किसी विषय में गणना के अनुसार कम मार्क्स आए हैं तो स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। हाल ही में बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने स्क्रूटनी के लिए नोटिफिकेशन जारी कर (Bihar Board 10th Scrutiny 2024 Apply Online) दिया है।

जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि यदि कोई छात्र किसी एक या उससे अधिक विषयों में मार्क्स से असंतुष्ट हैं तो अपनी उत्तर पुस्तिका का स्क्रूटनी कराने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। स्क्रूटनी के लिए आवेदन का लिंक 3 अप्रैल 2024 को एक्टिव कर दिया जाएगा। छात्र यहां 9 अप्रैल 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।

How To Apply Bihar Board 10th Scrutiny 2024

  • सबसे पहले Bihar Board की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Bihar Board 10th Scrutiny 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां मांगे गए सभी विवरण दर्ज करें।
  • इसके बाद विषयानुसार अपने शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।

Bihar Board 10th Scrutiny: इन बातों का रखें ध्यान

यदि उत्तर पुस्तिका के अंदर के पृष्ठों के अंक कुल अंकों में शामिल नहीं है, तो उसमें सुधार किया जाएगा। साथ ही कुल अंकों के योग में यदि कोई श्रुटि होती है तो उसे करेक्ट किया जाएगा। हालांकि यदि आपके रीचेकिंग के बाद कम मार्क्स आते हैं तो उसे भी स्वीकार करना होगा।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article