BSEB Bihar Board 10th Compartment Exam : बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 10वीं क्लास (मैट्रिक) एग्जाम के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। इस साल 2026 में बिहार बोर्ड 10वीं का कुल पास परसेंटेज 81.79 परसेंट है। भले ही 12.35 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने एग्जाम सफलतापूर्वक पास कर लिया है, लेकिन कुछ स्टूडेंट्स ऐसे भी हैं जो पास नहीं हो पाए। हालांकि, ऐसे कई ऑप्शन हैं जिनसे स्टूडेंट्स का एकेडमिक ईयर खराब नहीं होगा। अगर कुछ छात्र बिहार बोर्ड दसवीं की परीक्षा में फेल हो गए हैं तो उन्हें घबराने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। बोर्ड हर साल कंपार्टमेंट परीक्षा का विकल्प देता है, जिससे छात्र अपना साल बचा सकते हैं और इसे पास कर अगली कक्षा में एडमिशन ले सकते हैं। इस लेख में चलिये जानते हैं कि कंपार्टमेंट परीक्षा क्या होती है और परीक्षा में फेल छात्र कैसे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
Bihar Board 10th Compartment exam
कंपार्टमेंट परीक्षा क्या होती है? What is Compartment Exam
बिहार बोर्ड द्वारा कंपार्टमेंट एग्जाम का प्रोविजन है, उन छात्रों के लिए जो फेल हो गए हों। इससे उन्हें उन सब्जेक्ट्स के लिए दोबारा अप्लाई करने और उसी एकेडमिक ईयर में अपने रिजल्ट को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी, जिसमें वे अच्छा परफॉर्म नहीं कर सके हैं। कंपार्टमेंट एक एग्जाम की ही तरह दूसरी परीक्षा होती है, जिसमें छात्र सिर्फ उन्हीं विषयों की परीक्षा देते हैं, जिनमें वे फेल हुए हैं। इस परीक्षा में पास होने के बाद छात्रों को उसी साल पास कर दिया जाता है। यानी कि उनका एक साल खराब होने से बच जाता है।
इस साल कब होंगे कंपार्टमेंट एग्जाम ? Bihar Board 10th Compartment Exam Date
कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए एप्लीकेशन 1 अप्रैल से 7 अप्रैल, 2026 तक ऑनलाइन लिए जाएंगे। जो पहले एग्जाम नहीं दे पाए थे, उनके लिए स्पेशल एग्जाम होंगे। कंपार्टमेंट एग्जाम के अलावा, उन स्टूडेंट्स के लिए भी स्पेशल एग्जाम होंगे जो पहले एग्जाम नहीं दे पाए थे या जिन्हें दूसरा मौका चाहिए। इसके लिए एप्लीकेशन भी उन्हीं तारीखों में ऑनलाइन लिए जाएंगे।
कंपार्टमेंट परीक्षा की बात करें तो छात्र इसमें आवेदन के लिए रेगुलर छात्र अपने स्कूल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उन्हें सिर्फ स्कूल को अपनी परेशानी बतानी होगी और वे फिर स्कूल के जरिये कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। वहीं प्राइवेट छात्र बोर्ड (सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट) के जरिये ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को मार्कशीट, फोटो और फॉर्म फीस की जरूरत होती है।
प्राइवेट छात्र कैसे करें अप्लाई? How to Apply for Compartment Exam
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटों जैसे cbse.gov.in या फिर bsebonline.com पर जाएं।
- Compartment exam 2026 के फॉर्म लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर, स्कूल कोड और सेंटर नंबर जैसी जानकारी भरें।
- जिस सब्जेक्ट में फेल हुए हैं, उसका चयन करें।
- ऑनलाइन फीस जमा करें
- फॉर्म सबमिट करने के बाद प्रिंटआउट ले लें।
BSEB बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में अगर मार्क्स गलत हैं तो स्क्रूटनी के लिए अप्लाई करें। जिन स्टूडेंट्स को लगता है कि उनके मार्क्स उम्मीद से कम हैं, वे स्क्रूटनी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इस प्रोसेस से बोर्ड मार्क्स को फिर से इवैल्यूएट कर पाएगा ताकि ये पक्का हो सके कि कोई गलती न हो। ये एप्लीकेशन भी 1 अप्रैल से 7 अप्रैल तक एक्सेप्ट की जाएगी। कंपार्टमेंट एग्जाम के रिजल्ट मई के आखिर तक। बिहार बोर्ड ने अनाउंस किया है कि कंपार्टमेंट और स्पेशल एग्जाम के रिजल्ट 31 मई, 2026 तक अनाउंस किए जाएंगे। इससे स्टूडेंट्स बिना किसी देरी के अपनी पढ़ाई जारी रख पाएंगे। वे अगले एकेडमिक सेशन में शामिल हो सकते हैं।
