एजुकेशन

Bihar Board 10th Result 2023: इंतजार खत्म! जारी हुई बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा की रिजल्ट डेट, यहां से करें चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Mar 29, 2023, 02:16 PM IST

Bihar Board 10th Result 2023 Date and Time: बिहार बोर्ड बीएसईबी कक्षा 10वीं यानी मैट्रिक परीक्षा परिणाम 2023 जारी होने की खबर आ गई है, बता दें, एक निजी मीडिया हाउस के अनुसार, बीएसईबी कक्षा 10वीं का परिणाम मार्च माह के इस दिन को जारी किए जाएंगे, बिहार बोर्ड के छात्र नीचे खबर से रिजल्ट डेट व टाइम की जानकारी देखें।

Image

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा की रिजल्ट डेट

Bihar Board 10th Result 2023 Date and Time: Bihar School Examination Board (BSEB) Bihar Board BSEB Class 10th (Matic) Result 2023 जारी होने की खबर आ गई है, बता दें, एक निजी मीडिया हाउस के अनुसार, बीएसईबी कक्षा 10वीं का परिणाम मार्च माह के इस दिन को जारी किए जाएंगे।

बता दें, बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा ही बीएसईबी कक्षा 10वीं परीक्षा के परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस साल, राज्य भर के 1500 परीक्षा केंद्रों पर 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए 6.37 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे। इन छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट चेक करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और एडमिट कार्ड तैयार रखें। एक बार घोषित उम्मीदवार biharboardonline.bihar.gov.in or secondary.biharboardonline.com पर परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

31 मार्च को जारी होगा Bihar Board 10th Result 2023

एक निजी मीडिया हाउस ने अपने टीवी चैनल पर बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट डेट व टाइम के बारे में जानकारी दी है, जिसमें बताया गया है कि बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 31 मार्च 2023 को जारी किया जाएगा। बिहार बोर्ड बीएसईबी कक्षा 10वीं यानी मैट्रिक परीक्षा परिणाम 2023 जारी होते ही सबसे पहले टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर रिजल्ट लिंक दिया जाएगा।

यह है पिछले सालों का डाटा

ध्यान रहे पिछले साल भी बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 31 मार्च को जारी किया गया था।

2021 में 5 अप्रेल को जारी किया था।

2020 में 26 मई को, 2019 में 6 अप्रेल को और 2018 में 26 जून को बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी किया गया था।

ध्यान रहे, अभी बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के आधिकारिक सोशल पेज पर तारीख की पुष्टि नहीं हुई है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article