Bihar Board 10th result 2026 Matric Result Declared: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा कक्षा 10वीं यानी मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट आज दोपहर 1:15 बजे जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके अलावा, रिजल्ट देखने के लिए वैकल्पिक वेबसाइट्स भी उपलब्ध कराई जा सकती हैं, ताकि अधिक ट्रैफिक के कारण किसी प्रकार की परेशानी न हो।
Bihar Board 10th Result 2026: मैट्रिक का रिजल्ट कब आएगा
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने जानकारी दी है कि माननीय शिक्षा मंत्री सुनील कुमार 29 मार्च 2026 को दोपहर 1:15 बजे मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 का परीक्षाफल जारी कर दिया है। इस मौके पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर भी मौजूद रहेंगे। छात्र अपने रोल नंबर और रोल कोड की मदद से आसानी से अपना बिहार बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 चेक कर सकेंगे।
बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाएं फरवरी 2026 में आयोजित की गई थीं। परीक्षा समाप्त होने के बाद कॉपियों का मूल्यांकन तेजी से पूरा किया गया है, जिससे समय पर रिजल्ट जारी किया जा सके। हर साल की तरह इस बार भी बोर्ड ने रिजल्ट प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध रखने पर जोर दिया है। बिहार बोर्ड मैट्रिक 2026 का रिजल्ट छात्रों के लिए एक अहम पड़ाव है। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और रिजल्ट जारी होते ही अपना स्कोर चेक करें।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- छात्रों को रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद “Bihar Board 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- अब रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करके सबमिट करें।
- इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- छात्र अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
- भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट भी रख सकते हैं।
टॉपर्स और पास प्रतिशत पर नजर
रिजल्ट जारी होने के साथ ही बोर्ड टॉपर्स की सूची और पास प्रतिशत भी घोषित करेगा। पिछले वर्षों में बिहार बोर्ड देश के सबसे पहले रिजल्ट जारी करने वाले बोर्ड्स में शामिल रहा है, जिससे छात्रों को आगे की पढ़ाई की योजना बनाने में आसानी होती है। बिहार बोर्ड ने 23 मार्च को इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी कर दिया है और 10वीं के छात्रों को अपने रिजल्ट का इंतजार है।
