एजुकेशन

Bihar Board 10th Result 2023: इस तारीख को आएगा बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट, डिजिलॉकर पर ऐसे करें चेक

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Mar 26, 2023, 10:25 AM IST

Bihar Board 10th Result 2023, BSEB Class 10th Result 2023 Date: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से 10वीं परीक्षा का रिजल्ट 31 मार्च तक जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स वेबसाइट क्रैश होने पर इन तरीकों से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

BSEB 10th Result 2023

Photo : iStock

Bihar Board 10th Result 2023, Bihar Board Class 10th Result 2023 Date: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से मैट्रिक का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रोल कोड व रोल नंबर दर्ज करके अपने नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा यहां भी रिजल्ट (Bihar Board Matric Result 2023) की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

Bihar Board 10th Result 2023: फरवरी में हुई परीक्षा

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन इस साल 14 फरवरी से 22 फरवरी तक किया गया था। वहीं, 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी से 11 फरवरी तक हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में कुल 13 लाख और 10वीं में 17 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए। बिहार बोर्ड की ओर से 12वीं का रिजल्ट 21 मार्च को जारी कर दिया गया था। अब स्टूडेंट्स बेसब्री से 10वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

BSEB Class 10th Result 2023: साइट क्रैश होने की भी संभावना

कई बार रिजल्ट घोषित होने के बाद साइट क्रैश होने की संभावना रहती है। ऐसे में स्टूडेंट्स बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर SMS और UMANG ऐप पर भी देख सकते हैं। डिजिलॉकर से रिजल्ट चेक करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

How to check Bihar Board 10th Result on DigiLocker

  • आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद आधार नंबर या मोबाइल नंबर के जरिए लॉगिन करें
  • फिर होम पेज पर Bihar School Exam Board पर जाएं।
  • इसके बाद Class X Result 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 आ जाएगा।

Bihar Board Matric Result 2023: कहां मिलेगी मार्कशीट

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर 31 मार्च तक जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि स्टूडेंट्स वेबसाइट से प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, ओरिजनल मार्कशीट कुछ दिनों बाद संबंधित स्कूल से मिलेगी।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article