एजुकेशन

Bihar Board 10th Compartment Exam 2023: जारी हुआ बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट और स्क्रूटनी का नोटिस, यहां करें चेक

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Apr 3, 2023, 03:34 PM IST

Bihar Board 10th Compartment Exam 2023, BSEB Class 10th Scrutiny 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने 10वीं स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए नोटिस जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर तय समय के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें 10वीं का रिजल्ट 31 मार्च को जारी किया गया था।

Image

BSEB 10th Scrutiny and Compartment Exam 2023

Photo : iStock

Bihar Board 10th Compartment Exam 2023, BSEB Class 10th Scrutiny 2023: बिहार बोर्ड परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 10वीं स्क्रूटनी (BSEB 10th Scrutiny 2023) और कंपार्टमेंट परीक्षा (Bihar Board 10th Compartment Exam 2023) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य स्टूडेंट्स बीएसईबी 10वीं स्क्रूटनी या कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर आज यानी 3 अप्रैल 2023 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Bihar Board 10th Compartment 2023: कंपार्टमेंट एग्जाम का नोटिस जारी

जारी सूचना के मुताबिक, बोर्ड की ओर से मैट्रिक कंपार्टमेंट-सह-विशेष परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यदि स्टूडेंट्स ने किसी विषय में 30 प्रतिशत से कम अंक हासिल किए हैं तो वह इस परीक्षा के लिए 7 अप्रैल 2023 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा। बोर्ड की ओर से इस परीक्षा की तारीख तय समय के अंदर जारी कर दी जाएगी।

Bihar Board 10th Scrutiny 2023: स्क्रूटनी के लिए करें अप्लाई

वहीं, यदि कोई स्टूडेंट संतुष्ट नहीं है तो वह उस विषय/ विषय की उत्तरपुस्तिका के स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि स्क्रूटनी के लिए आवेदन समिति की वेबसाइट पर 9 अप्रैल 2023 तक किया जा सकता है।

Bihar Board 10th Exam 2023: कब जारी हुआ रिजल्ट

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन इस साल 14 फरवरी से 22 फरवरी तक किया गया। यह परीक्षा सुबह 9.30 बजे से 12.45 तक और दोपहर 1.45 से शाम 5 बजे तक दो शिफ्ट में हुई। वहीं बोर्ड ने मैट्रिक का रिजल्ट 31 मार्च को जारी किया था।

Bihar Board 10th Result 2023: किसने मारी बाजी

बिहार बोर्ड परीक्षा में इस साल रुम्मान अशरफ ने टॉप किया है। वहीं, अमृता कुमारी और ज्ञानी अनुपमा ने 486 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई है। जबकि संजू कुमारी, भावना कुमारी और जय नंदन कुमार पंडित ने 484 अंकों के साथ तीसरी रैंक हासिल

की है। बोर्ड एग्जाम से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article