एजुकेशन

Bihar Board 10th 12th Date Sheet 2024: BSEB ने 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा की कम्प्लीट डेटशीट जारी की

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Dec 5, 2023, 02:52 PM IST

Bihar Board 10th 12th Exam Date Sheet Released 2024: बिहार बोर्ड ने 2024 में होने वाली परीक्षा की डेटशीट secondary.biharboardonline.com पर जारी कर दी है। उम्मीदवार यहां से पासिंग मार्क्स की जानकारी भी चेक कर सकते हैं।

Image

बिहार बोर्ड 2024 की डेटशीट हुई जारी

Bihar Board Matric Intermediate Exam Date Sheet 2024 Released: Bihar School Examination Board (BSEB) के छात्रों के लिए बड़ा अपडेट है। बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा 2024 की डेटशीट जारी कर दी गई है। बिहार बोर्ड 2024 के छात्र इस डेटशीट को secondary.biharboardonline.com पर से या यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा इस लेख में पासिंग मार्क्स की भी जनकारी मौजूद है।

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) हर साल सबसे पहले बोर्ड परीक्षा का आयोजन व रिजल्ट घोषित करता है, इस बार भी बिहार बोर्ड फरवरी से ही बोर्ड परीक्षा की शुरुआत कर देगा।

शेड्यूल के अनुसार, बीएसईबी कक्षा 10 की थ्योरी परीक्षा 15 फरवरी, 2024 को शुरू होगी और 23 फरवरी, 2024 को समाप्त होगी। जबकि कक्षा 12 की परीक्षा 1 फरवरी, 2024 को शुरू होगी और 12 फरवरी, 2024 को समाप्त होगी।

दो पाली में होगी Bihar Board परीक्षा

बोर्ड परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी, जिसमें पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।

इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2024 का परीक्षा कार्यक्रम

मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2024 का परीक्षा कार्यक्रम।

बता दें, पासिंग मार्क्स को लेकर नया अपडेट नहीं आया है, इस बार भी सभी विषयों में पासिंग मार्क्स 33 प्रतिशत ही रहेगा।

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं

बिहार बोर्ड कक्षा 12 इंटर की परीक्षाएं 1 फरवरी को जीव विज्ञान, दर्शनशास्त्र और अर्थशास्त्र के पेपर के साथ शुरू होंगी, इसके बाद अगले दिन गणित, राजनीति विज्ञान और फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा होगी। प्रत्येक पाली में प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए उम्मीदवारों को 15 मिनट का कूल-ऑफ टाइम दिया जाएगा, जिसका मतलब है आप पेपर को अच्छे से देख व प्लान कर पाएंगे। बिहार बोर्ड कक्षा 10 और 12 के परिणाम मार्च/अप्रैल 2024 में घोषित होने की उम्मीद है।

बीएसईबी कक्षा 10 की व्यावहारिक परीक्षा 2024 और आंतरिक मूल्यांकन 18 जनवरी 2024 से 20 जनवरी 2024 तक आयोजित की जाएगी, जबकि कक्षा 12 की इंटरमीडिएट व्यावहारिक परीक्षा 10 जनवरी 2024 से आयोजित की जाएगी।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article