एजुकेशन

Bihar BEd CET Admit Card 2026: आज जारी होगा बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

Bihar BEd CET Admit Card 2026: नोडल विश्वविद्यालय ने बिहार बीएड एंट्रेंस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड आज यानी 30 मई 26 को जारी करेगा। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

Bihar BEd CET Admit Card 2026: यहां डाउनलोड करें बिहार बीएड सीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड

Bihar BEd CET Admit Card 2026: बिहार के बीएड कॉलेजों में नामांकन के लिए होने वाली राज्य स्तरीय बीएड प्रवेश परीक्षा (CET-BEd 2026) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। नोडल विश्वविद्यालय ने बिहार बीएड एंट्रेंस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड आज यानी 30 मई 26 को जारी करेगा। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

Bihar BEd CET Exam Date 2026: कब होगी बिहार बीएड एंट्रेंस एग्जाम

बता दें यह राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा 7 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। इसके लिए कुल 180 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यहां सबसे अधिक एग्जाम सेंटर्स राजधानी पटना में 40 हैं, जबकि मुजफ्फरपुर में 26 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा दरभंगा में 23, गया में 24, भागलपुर में 13, आरा व छपरा में 10-10, हाजीपुर व पूर्णिया में 9-9, और मधेपुरा में 8 एग्जाम सेंटर्स बनाए गए हैं। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

Bihar BEd CET Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले biharcetbed-brabu.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Bihar Bed CET 2026 Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

Bihar BEd CET Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. माता पिता का नाम
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर
  4. परीक्षा का नाम
  5. परीक्षा का समय
  6. परीक्षा केंद्र का नाम
  7. परीक्षा केंद्र का पता

Bihar BEd CET Admit Card 2026: बिना एडमिट काड के नहीं मिलेग एंट्री

ध्यान रहे एग्जाम सेंटर्स पर अभ्यर्थियों को बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना न भूलें। बिना इसके आपको एंट्री नहीं दी जाएगी।

Aditya Singh
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article