BCECE DLRS Recruitment 2023: बिहार के अंदर राजस्व और भूमि सुधार विभाग के अंदर संविदा पर बहाली से जुड़ी प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है और एक प्रोसेस बुधवार को एक बार फिर से शुरू किया गया है। अब बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड के माध्यम से यह बहाली होनी है। इस संबंध में बोर्ड वेबसाइट पर आवेदन मांगे गए हैं। इसके अलावा 13 अप्रैल से 12 मई तक ऑनलाइन मोड में आवेदन किए जा सकेंगे। आवेदन फीस भुगतान भी ऑनलाइन मोड में होंगे। इसके अलावा भू सर्वेक्षण को लेकर 10 हजार से ज्यादा पदों पर बहाली प्रक्रिया बीते साल अक्टूबर महीने शुरू हुई थी।
Bihar BCECE DLRS भर्ती 2023
राजस्व और भूमि सुधार विभाग अपने स्तर पर यह बहाली कर रहा है और आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभाग ने इसे स्थगित कर दिया था। संविदा बहाली में सबसे अधिक 8244 पद अमीन के हैं और इसके अलावा कानूनगो के 758, लिपिक के 744 और सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के 355 पद इस भर्ती में शामिल हैं।
BCECE DLRS Important Dates: क्या हैं जरूरी डेट्स
आवेदन शुरू: 13/04/2023
ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट: 12/05/2023
वेतन परीक्षा फीस: 12/05/2023
सुधार डेट: 18-20 मई 2023
परीक्षा डेट: अनुसूची के अनुसार
क्या है BCECE DLRS आवेदन फीस:
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस : 800/- रुपये
एससी / एसटी / पीएच : 400/- रुपये
डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग शुल्क मोड के माध्यम से ही परीक्षा फीस भुगतान करें।
BCECE DLRS वैकेंसी और योग्यता:
विशेष सर्वेक्षण कानूनगो – 758 योग्यता – तीन साल का सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा। 2 साल का अनुभव।
विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी – 355 योग्यता – सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन। 2 साल का अनुभव।
विशेष सर्वेक्षण अमीन – 8244 योग्यता – तीन साल का सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा। 2 साल का अनुभव।
BCECE DLRS Recruitment 2023: भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया
लिखित परीक्षा
सिल टेस्ट (यदि किसी पद के लिए आवश्यक हो)
इंटरव्यू
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
BCECE DLRS Bharti 2023, How to Apply: ऐसे करें आवेदन
इस भर्ती के लिए आवेदन के लिए सबसे पहले ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
होम पेज पर Online Portal of Directorate of Land Records & Survey पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद भर्ती का ऑफिसियल नोटिफिकेशन लिंक दिखेगा, जिस पर क्लिक करके आप इसे पढ़ सकते हैं।
इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड में होंगे और ऑनलाइन आवेदन लिंक अभी शुरू नहीं की गई है।
BCECE DLRS भर्ती आवेदन का लिंक 13 अप्रैल 2023 से शुरू हो जाएगा।
लिंक एक्टिव होने पर सबसे पहले इसकी पूरी जानकारी इसी वेबसाइट की मदद से दे दी जाएगी।
