एजुकेशन

Bihar BCECE DLRS Bharti 2023: बिहार में निकली 10 हजार से ज्यादा सर्वे कर्मियों की भर्ती, यहां करें अप्लाई

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Apr 15, 2023, 11:59 PM IST

Bihar BCECE DLRS Bharti 2023: बिहार में हजारों पदों पर कई तरह के सर्वे कर्मियों के लिए भर्ती निकाली गई है जिसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद से जाकर अप्लाई कर सकते हैं। यहां पर जाकर पूरे विवरण को जाकर चेक करके उम्मीदवारों की ओर से अप्लाई किया जा सकता है।

Image

Bihar BCECE DLRS भर्ती 2023

BCECE DLRS Recruitment 2023: बिहार के अंदर राजस्व और भूमि सुधार विभाग के अंदर संविदा पर बहाली से जुड़ी प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है और एक प्रोसेस बुधवार को एक बार फिर से शुरू किया गया है। अब बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड के माध्यम से यह बहाली होनी है। इस संबंध में बोर्ड वेबसाइट पर आवेदन मांगे गए हैं। इसके अलावा 13 अप्रैल से 12 मई तक ऑनलाइन मोड में आवेदन किए जा सकेंगे। आवेदन फीस भुगतान भी ऑनलाइन मोड में होंगे। इसके अलावा भू सर्वेक्षण को लेकर 10 हजार से ज्यादा पदों पर बहाली प्रक्रिया बीते साल अक्टूबर महीने शुरू हुई थी।

राजस्व और भूमि सुधार विभाग अपने स्तर पर यह बहाली कर रहा है और आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभाग ने इसे स्थगित कर दिया था। संविदा बहाली में सबसे अधिक 8244 पद अमीन के हैं और इसके अलावा कानूनगो के 758, लिपिक के 744 और सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के 355 पद इस भर्ती में शामिल हैं।

BCECE DLRS Important Dates: क्या हैं जरूरी डेट्स

आवेदन शुरू: 13/04/2023

ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट: 12/05/2023

वेतन परीक्षा फीस: 12/05/2023

सुधार डेट: 18-20 मई 2023

परीक्षा डेट: अनुसूची के अनुसार

क्या है BCECE DLRS आवेदन फीस:

सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस : 800/- रुपये

एससी / एसटी / पीएच : 400/- रुपये

डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग शुल्क मोड के माध्यम से ही परीक्षा फीस भुगतान करें।

BCECE DLRS वैकेंसी और योग्यता:

विशेष सर्वेक्षण कानूनगो – 758 योग्यता – तीन साल का सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा। 2 साल का अनुभव।

विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी – 355 योग्यता – सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन। 2 साल का अनुभव।

विशेष सर्वेक्षण अमीन – 8244 योग्यता – तीन साल का सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा। 2 साल का अनुभव।

BCECE DLRS Recruitment 2023: भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया

लिखित परीक्षा

सिल टेस्ट (यदि किसी पद के लिए आवश्यक हो)

इंटरव्यू

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

BCECE DLRS Bharti 2023, How to Apply: ऐसे करें आवेदन

इस भर्ती के लिए आवेदन के लिए सबसे पहले ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।

होम पेज पर Online Portal of Directorate of Land Records & Survey पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद भर्ती का ऑफिसियल नोटिफिकेशन लिंक दिखेगा, जिस पर क्लिक करके आप इसे पढ़ सकते हैं।

इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड में होंगे और ऑनलाइन आवेदन लिंक अभी शुरू नहीं की गई है।

BCECE DLRS भर्ती आवेदन का लिंक 13 अप्रैल 2023 से शुरू हो जाएगा।

लिंक एक्टिव होने पर सबसे पहले इसकी पूरी जानकारी इसी वेबसाइट की मदद से दे दी जाएगी।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article