एजुकेशन

Best Part Time Jobs: अमेरिका में भारतीयों के लिए शानदार मौका, ये 5 पार्ट टाइम जॉब बना देंगी मालामाल

Best Part Time Jobs in America: विदेश में रहना और पढ़ाई करना काफी महंगा है। ऐसे में कई स्टूडेंट्स को अपना पर्सनल खर्च निकालने के लिए पार्ट टाइम जॉब पर निर्भर रहना पड़ता है। आज हम आपको अमेरिका के कुछ ऐसे पार्ट टाइम जॉब्स बताएंगे, जो कम समय में आपको मालामाल बना सकती हैं।

Image

Best Part Time Jobs.

Best Part Time Jobs in America: आजकल युवाओं के बीच विदेश में पढ़ाई का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। हालांकि, विदेश में रहना और पढ़ाई करना काफी महंगा है। ऐसे में कई स्टूडेंट्स को अपना पर्सनल खर्च निकालने के लिए पार्ट टाइम जॉब पर निर्भर रहना पड़ता है। अगर आप भी विदेश में पढ़ने का सपना देख रहे हैं लेकिन बीच में बजट आड़े आ रहा हो तो अब परेशान होनो की जरूरत है। आज हम आपको अमेरिका के कुछ ऐसे पार्ट टाइम जॉब्स बताएंगे, जो कम समय में आपको मालामाल बना सकती हैं।

फ्रीलांस सॉफ्टेवयर डेवलपर

दुनियाभर में इन दिनों फ्रीलांस सॉफ्टेवयर डेवलपर की मांग बढ़ रही है। अमेरिका में कई कंपनियां वेब एप्लीकेशन डेवलपर से लेकर से लेकर प्रोजेक्ट डेवलपर्स को पार्ट टाइम जॉब ऑफर करती हैं। अगर आप अपने काम में परफेक्ट हैं तो फ्रीलांस सॉफ्टेवयर डेवलपर जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अमेरिका में फ्रीलांस सॉफ्टेवयर डेवलपर को हर घंटे 75 से 150 डॉलर यानी 6.5 हजार से 13 हजार रुपये मिलते हैं।

फोटोग्राफी

आज के समय में फोटोग्राफी का काम विज्ञापन और मीडिया के क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा है। फोटोग्राफर के लिए फिल्म इंडस्ट्री से लेकर मीडिया तक में जॉब ऑप्शन हैं। अगर आपको कैमरा और लाइटिंग की अच्छी समझ है तो अमेरिका में पार्ट टाइम फोटोग्राफर बनकर अच्छी कमाई कर सकते हैं। इवेंट फोटोग्राफर मात्र एक शूट के लिए 2 हजार से 5 हजार डॉलर यानी करीब 1.71 लाख से 4.27 लाख रुपये तक आसानी से कमा सकते हैं।

ऑनलाइन कंसल्टिंग

ऑनलाइन कंसल्टिंग की डिमांड फाइनेंस से लेकर मार्केटिंग जैसे कई क्षेत्रों में है। अमेरिकी यूनिवर्सिटी में मास्टर्स कर रहे स्टूडेंट्स जिनके पास कंसल्टिंग का अनुभव है, वह इस क्षेत्र में हर घंटे लगभग 100 डॉलर से 400 डॉलर यानी 8,500 रुपये से 34,000 रुपये तक कमा सकते हैं। इस क्षेत्र में क्लाइंट्स के साथ रिमोटली काम करके भी ठीक-ठाक पैसा कमाया जा सकता है।

हिंदी ट्यूटर की डिमांड

अगर आपकी हिंदी या किसी अन्य भारतीय भाषा जैसे गुजराती, मराठी, तमिल या कन्नड़ पर अच्छी पकड़ है तो आप अमेरिका में पार्ट‑टाइम ट्यूशन जॉब पा सकते हैं। अमेरिका में बसे भारतीय परिवार अक्सर अपने बच्चों को अपनी मातृभाषा सिखाने के लिए ट्यूटर रखते हैं, इसलिए हिंदी और गुजराती जैसी भाषाओं की मांग रहती है।

रियल एस्टेट एजेंट

अमेरिका में आप नेटवर्किंग और सेल्स से जुड़ा कोर्स कर रहे हैं या ये स्किल्स सीखना चाहते हैं तो रियल एस्टेट एजेंट की पार्ट टाइम जॉब आपके लिए परफेक्ट है। अच्छी कम्युनिकेशन स्किल्स से आप महीने में सिर्फ एक प्रॉपर्टी बेचकर भी महीनेभर की कमाई कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article