Best Engineering Colleges in Bihar: इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए हर साल लाखों छात्र मेहनत करते हैं और अपने पसंद के कॉलेज या संस्थान में प्रवेश लेकर एक अच्छे भविष्य का सपना देखते हैं। भारत में कई बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेज हैं, जो देश के विभिन्न राज्यों में स्थित हैं। इसलिए आज हम आपको बिहार के उन इंजीनियरिंग कॉलेज/इंस्टीट्यूट के बारे में बताएंगे जो टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों की लिस्ट में शामिल है और यहां हर साल लाखों छात्र अपने सपने पूरे करने की रेस में शामिल होते हैं। आइए आपको बिहार के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज और उनके एडमिशन प्रोसेस के बारे में बताएं।
ये हैं बिहार के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज
बिहार के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज
बता दें कि बिहार में 70 से अधिक इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित है। लेकिन इसमें कुछ कॉलेज ऐसे हैं, जिन्हें न केवल राज्य में बल्कि देश के बेस्ट कॉलेज की लिस्ट में भी शामिल किया जाता है। इसमें आईआईटी, एनआईटी आदि शामिल है।
ये भी पढ़ें - NTA CUET PG Exam City Slip 2026: सीयूईटी पीजी 2026 सिटी सिल्प जारी, exams.nta.nic.in से करें डाउनलोड
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, पटना
IIT Patna, इंजीनियरिंग क्षेत्र में बेहतरीन शिक्षा के लिए जाना जाता है। हर साल लाखों छात्र इस प्रतिष्ठित संस्थान में प्रवेश के लिए आवेदन करते हैं, लेकिन कुछ हजार उम्मीदवारों का ही सपना यहां पूरा हो पाता है। बता दें कि आईआईटी पटना को NIRF रैंकिंग में 19 वां स्थान प्राप्त है। यहां प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को जेईई मेंस के बाद जेईई एडवांस की परीक्षा में सफलता हासिल कर अच्छी रैंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, पटना
बिहार की राजधानी में स्थित NIT Patna आईआईटी के बाद सबसे अधिक पसंद किए जाने वाला संस्थान है। यहां इंजीनियरिंग के विभिन्न बीटेक कोर्स उपलब्ध है। NIRF रैंकिंग में NIT Patna को 53 रैंक प्राप्त है। यहां अंडरग्रेजुएट कोर्स के साथ पोस्टग्रेजुएट कोर्स भी उपलब्ध हैं। बता दे कि NIT Patna में उम्मीदवार जेईई मेंस के स्कोर के आधार पर प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी
IIIT Bhagalpur मुख्य रूप से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और कंप्यूटर साइंस प्रोग्राम के लिए प्रसिद्ध हैं। वैसे यहां कई कोर्स उपलब्ध हैं, लेकिन यह इन दो मुख्य कोर्स के लिए अधिक जाना जाता है। यह बिहार के बेस्ट इंस्टीट्यूट की लिस्ट में शामिल है और यहां प्रवेश के लिए उम्मीदवार का जेईई मेंस की परीक्षा पास करना अनिवार्य है।
मुजफ्फरपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
MIT, मुजफ्फरपुर देश के सबसे पुराने इंजीनियरिंग कॉलेज में से एक है। बता दें कि इस संस्थान की स्थापना 1954 में हुई थी। यहां प्रवेश के लिए उम्मीदवार को एमआईटी द्वारा आयोजित करने वाली BCECE परीक्षा में शामिल होने अनिवार्य है। इसकी रैंक के आधार पर भी उम्मीदवारों को संस्थान में प्रवेश का मौका मिलता है।
भागलपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग
भागलपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, जिसे शॉर्ट में बीसीई (BCE) के नाम से जाना जाता है। इस संस्थान की स्थापना 1960 में हुई थी। यह टेक्निकल फील्ड में रिसर्च और इनोवेशन के लिए जाना जाता है। इस संस्थान को बिहार सरकार के मंत्रालय द्वारा फंड किया जाता है। यहां के प्रमुख कोर्स की लिस्ट में सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग जैसे पारंपरिक कोर्स शामिल हैं।
नालंदा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग
लास्ट बट नॉट द लिस्ट, नालंदा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, बिहार के प्रसिद्ध इंजीनियरिंग कॉलेज में से एक हैं। यहां इंजीनियरिंग की कई ब्रांच में शिक्षा प्रदान की जाती है। इस संस्थान की स्थापना 2008 में बिहार सरकार द्वारा की गई थी।
कैसे होता है यहां एडमिशन?
बता दें कि बिहार के इन टॉप कॉलेज में प्रवेश के लिए उम्मीदवार का जेईई मेंस परीक्षा को पास करना अनिवार्य है। केवल आईआईटी पटना के लिए उम्मीदवार का जेईई एडवांस पास होना अनिवार्य है, क्योंकि यहां जेईई मेंस के आधार पर एडमिशन नहीं होता है। इसके अलावा एमआईटी के लिए उम्मीदवार को BCECE परीक्षा में शामिल होना है।
