बेनेट यूनिवर्सिटी-डीएसएफसीएल की CSR पहल से जरूरतमंद छात्रों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान
- Authored by: आदित्य सिंह
- Updated Feb 16, 2026, 03:52 PM IST
बेनेट विश्वविद्यालय ने जरूरतमंद और वंचित छात्रों के लिए सीएसआर (CSR) निधि से वित्त पोषित छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए डीसीएम श्रीराम फाइन केमिकल्स लिमिटेड के साथ साझेदारी की है। कंपनी अपनी सीएसआर योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को स्कॉलरशिप प्रदान करेगी ताकि वह उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें।
बेनेट यूनिवर्सिटी-डीएसएफसीएल की CSR पहल से जरूरतमंद छात्रों के सपनों को मिलेगी मदद
बेनेट यूनिवर्सिटी ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों की मदद के लिए एक सराहनीय पहल की है। यह उन छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है जो उच्च शिक्षा (Higher Education) प्राप्त करना चाहते हैं, लेकिन आर्थिक तंगी इसमें बाधा बन रही है। बेनेट विश्वविद्यालय (Bennet University) ने डीसीएम श्रीराम फाइन केमिकल्स लिमिटेड (DSFCL) के साथ मिलकर एक नई शुरुआत की है। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी छात्रों की मदद करना है ताकि वह हायर एजुकेशन के लिए अपनी शिक्षा जारी रख सकें। कंपनी अपनी सीएसआर योजना के तहत ऐसे छात्रों को स्कॉलरशिप देगी।
इस साझेदारी पर बोलते हुए डीसीएम श्रीराम फाइन केमिकल्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री अक्षय धर (Mr. Akshay Dhar, MD, DCM Shriram Fine Chemicals Ltd.) ने कहा कि, हमें खुशी है कि हम बेनेट विश्वविद्यालय के साथ मिलकर योग्य छात्रों को अच्छी व उच्च शिक्षा पाने का अवसर दे पा रहे हैं। शिक्षा समाज को आगे बढ़ाने का सबसे मजबूत माध्यम है। उन्होंने बताया कि इस छात्रवृत्ति कार्यक्रम के जरिए उनका उद्देश्य प्रतिभाशाली लेकिन जरूरतमंद छात्रों को आगे बढ़ने का समान अवसर देना है। इससे छात्र अपने सपनों को पूरा कर सकेंगे और अपने परिवार व समाज के लिए सकारात्मक बदलाव ला सकेंगे।
नए सफर की सराहना
जब कंपनियां आगे बढ़ती हैं तो समाज भी तरक्की करता है, बेनेट विश्वविद्यालय ने डीसीएम श्रीराम फाइन केमिकल्स लिमिटेड की नई शुरुआत की सराहना की। हाल ही में डीसीएम श्रीराम इंडस्ट्रीज लिमिटेड के केमिकल बिजनेस के विभाजन के बाद डीएसएफसीएल (DSFCL) एक स्वतंत्र कंपनी के रूप में उभरी है। यह डीमर्जर राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (National Company Law Tribunal) द्वारा 21 नवंबर 2025 को अनुमोदित समग्र व्यवस्था योजना के तहत हुआ है। यह योजना 17 दिसंबर, 2025 से प्रभावी हो गई है (नियुक्ति तिथि 1 अप्रैल, 2023) अब डीएसएफसीएल अपने केमिकल व्यवसाय के लिए अधिक केंद्रित रणनीतिक दिशा के साथ काम करने के लिए तैयार है।
नई संरचना के तहत डीएसएफसीएल भविष्य में अपने इक्विटी शेयरों को भारत के प्रमुख स्टॉक एक्सचेंजों में शामिल (Listed) करने की योजना बना रही है। इससे कंपनी को और अधिक विकास के अवसर मिलेंगे। बेनेट विश्वविद्यालय ने इस उपलब्धि पर कंपनी को शुभकामनाएं दी हैं और उम्मीद जताई है कि यह साझेदारी शिक्षा और सामाजिक विकास के क्षेत्र में लंबे समय तक सकारात्मक प्रभाव डालेगी।
