Bennett University ने लॉन्च किया टीवी एंड डिजिटल जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा कोर्स, जानें कैसे मिलेगा एडमिशन

Bennett University Admission 2024: हाल ही में टाइम्स ग्रुप के बेनेट यूनिवर्सिटी ने टीवी एंड डिजिटल जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा कोर्स लॉन्च किया है। ऐसे में यदि आप भी पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो ऑफिशियल वेबसाइट applications.bennett.edu.in पर एप्लीकेशन फॉर्म सकते हैं।

Bennett University Admission 2024: यदि आप भी पत्रकारिता जगत में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो टाइम्स ग्रुप आपके लिए सुनहरा अवसर लेकर (Bennett University Admission) आया है। हाल ही में टाइम्स ग्रुप के बेनेट यूनिवर्सिटी ने टीवी एंड डिजिटल जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा कोर्स (PG Diploma In TV & Digital Journalism) लॉन्च किया है। खास बात यह है कि टाइम्स ग्रुप के इस संस्थान में आपको नौकरी व इंटर्नशिप की गारंटी (Bennet University Admission In Journalism) दी जाएगी। हालांकि ध्यान रहे यहां मात्र 30 सीटें उपलब्ध है। योग्य और इच्छुक छात्र ऑफिशियल वेबसाइट applications.bennett.edu.in पर तुरंत जाकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए आपको पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

Bennett University Admission 2024

Bennett University Admission 2024: बेनेट यूनिवर्सिटी ने लॉन्च किया टीवी एंड डिजिटल जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा कोर्स

PG Diploma In TV & Digital Journalism: एक साल का कोर्स

बता दें यह उन छात्रों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है, जो महज एक वर्ष की पढ़ाई के बाद मीडिया जगत में कदम रखना चाहते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पीजी डिप्लोमा इन टीवी एंड डिजिटल जर्नलिज्म मात्र 1 वर्ष का प्रोग्राम है। स्टूडेंट्स नीचे दिए आसान स्टेस के जरिए अपना आवेदन कर सकते हैं।

Bennett University Admission In TV & Digital Journalism

  • सबसे पहले applications.bennett.edu.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Apply Now वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • आपके दाई ओर रजिस्ट्रेशन का कॉलम दिख जाएगा।
  • यहां Candidate Name, Email Address, Select Programe, slect state करें।
  • अब कैप्चा एंटर कर रजिस्टर लिंक पर क्लिक कर दें।
  • आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा।
  • आवेदन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैनकर अपलोड करें।
  • आपका फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।

ध्यान रहे इसके अलावा ऑफलाइन एडमिशन का विकल्प भी मौजूद है। हालांकि इसके लिए स्टूडेंट्स को Bennet University विजिट करना होगा।

End of Feed