एजुकेशन

AIBE 2023 Admit card: यहां से डाउनलोड करें एआईबीई एडमिट कार्ड, जानें कौन दे सकता है परीक्षा

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Feb 1, 2023, 10:11 AM IST

AIBE 2023 Admit card: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) अखिल भारतीय बार परीक्षा, एआईबीई 17 प्रवेश पत्र को allindiabarexamination.com से डाउनलोड किया जा सकता है, उम्मीदवार यहां से AIBE 2023 Admit card डाउनलोड करने का तरीका के साथ एलिजिबिलिटी के बारे में भी जान सकते हैं।

Image

एआईबीई 2023 एडमिट कार्ड

The Bar Council of India All India Bar Examination Admit Card 2023 को allindiabarexamination.com से डाउनलोड किया जा सकता है, उम्मीदवार यहां से AIBE 2023 Admit card डाउनलोड करने का तरीका देख सकते हैं। साथ ही देख सकेंगे कि अखिल भारतीय बार परीक्षा के लिए क्या एलिजिबिलिटी है।

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) एआईबीई 17 प्रवेश पत्र 1 फरवरी, 2023 को जारी करेगा। एक बार जारी होने के बाद, AIBE XVII के लिए पंजीकृत उम्मीदवार यहां से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। AIBE 2023 Admit card को आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जारी किया जाएगा, जिसके तुरंत बाद यहां हॉल टिकट डाउनलोड लिंक को शेयर किया जाएगा।

5 फरवरी को होगा AIBE Exam

एक रिपोर्ट के अनुसार, AIBE 2023 Admit card 30 जनवरी को जारी होने वाला था, लेकिन बिना कारण स्पष्ट किए एडमिट कार्ड जारी नहीं किया गया। कार्यक्रम के अनुसार, एआईबीई 17 का आयोजन 05 फरवरी, 2022 को किया जाएगा। AIBE XVII के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 13 दिसंबर, 2022 को शुरू हुआ था। ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 16 जनवरी, 2023 को समाप्त हो गई थी। एडमिट कार्ड के लिए अपने विवरण को सत्यापित करने के लिए उम्मीदवारों को 21 जनवरी, 2023 से 25 जनवरी, 2023 तक का समय दिया गया था।

कौन दे सकता है AIBE Exam

अखिल भारतीय बार परीक्षा के लिए एलिजिबिलिटी की बात करें, तो सदस्यों के पास बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा अप्रूव्ड मान्यता प्राप्त कानून संस्थान से लॉ डिग्री (3-वर्ष / 5-वर्ष) होनी चाहिए। इसके अलावा अपने संबंधित राज्य बार काउंसिल के साथ पंजीकृत होना चाहिए।

कब आएगा परिणाम

AIBE परीक्षा की अवधि तीन घंटे 30 मिनट है। यक 100 अंकों का पेपर होता है। बीसीआई 20 फरवरी, 2023 को परिणाम जारी कर सकता है। एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक के लिए उम्मीदवार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल देखते रहें।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article