एजुकेशन

BCECE Rank Card 2024: जारी हुआ बीसीईसीई एग्जाम का रैंक कार्ड, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

BCECE Rank Card 2024: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने बीसीईसीई 2024 का रैंक कार्ड आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से बीसीईसीई रैंक कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

BCECE Rank Card 2024

BCECE Rank Card 2024, Sarkari Result 2024: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने बीसीईसीई 2024 (BCECE 2024) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना रैंक कार्ड (BCECE 2024 Rank Card) डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी बीसीईसीई रैंक कार्ड 2024 प्राप्त कर सकते हैं।

BCECE Rank Card 2024: जुलाई में हुई परीक्षा

बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 14 जुलाई को किया गया था। इस परीक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स, एग्रीकल्चर और बायोलॉजी के कुल पांच पेपर था। प्रत्येक पेपर में 100 सवाल थे, जिसे हल करने के लिए 1.5 घंटे का समय दिया गया था। बता दें कि सही जवाब पर 4 अंक मिले और गलत जवाब पर 1 अंक की निगेटिव मार्किंग की गई। वहीं, अब इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउलनोड कर सकते हैं।

How to download BCECE Rank Card 2024

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर बीसीईसीई रैंक कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

BCECE 2024 Counselling: कब होगी काउंसलिंग

बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब काउंलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा। हालांकि, अभी तक इसका शेड्यूल नहीं जारी किया गया है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article