AVNL Admit Card 2026 Released: आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड (AVNL) ने भर्ती प्रक्रिया में शामिल उम्मीदवारों के लिए AVNL एडमिट कार्ड 2026 जारी कर (AVNL Admit Card 2026) दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए एवीएनएल की चेन्नई, जबलपुर, मेदक और अंबरनाथ यूनिट्स में कुल 1,213 पदों को भरा जाएगा। यह पद कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर फिक्स्ड-टर्म एम्प्लॉयमेंट (FTE) के तहत दिए जा रहे हैं। इसलिए ये पद पक्की सरकारी नौकरी वाले पद नहीं हैं। एवीएनएल रक्षा मंत्रालय के तहत एक डिफेंस पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग (PSU) है।
AVNL Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
AVNL Admit Exam Date: कब होगी एवीएनएल की भर्ती परीक्षा
बता दें एवीएनएल जूनियर टेक्नीशियन, जूनियर मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर, डिप्टी मैनेजर और सीनियर मैनेजर समेत अन्य पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 10 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। एवीएनएल भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन 11 जुलाई, 2026 को शुरू हुए और आवेदन की समय-सीमा 31 जुलाई, 2026 को समाप्त हो गई। रिक्तियों को नॉन-एग्जीक्यूटिव और एग्जीक्यूटिव कैडर में बांटा गया है, जिनके लिए शिक्षा संबंधी योग्यता, भूमिकाएं और वेतन अलग-अलग हैं। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए आसान स्टेप को फॉलो करें।
AVNL Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- ऐसे डाउनलोड करें एवीएनएल परीक्षा का एडमिटल का्र्ड
- सबसे पहले AVNL की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर AVNL Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
AVNL Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा का समय
- परीक्षाव केंद्र का पता
- परीक्षा केंद्र का समय
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- हस्ताक्षर
AVNL Admit Card 2026: एडमिट कार्ड के बिना नहीं मिलेगी एंट्री
ध्यान रहे अभ्यर्थियों को एग्जाम सेंटर पर बिना एडमिट कार्ड के एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना न भूलें। बिना इसके आपको एंट्री नहीं की जाएगी।
