एजुकेशन

Assam HSLC Result 2026 Declared: घोषित हुआ असम बोर्ड एचएसएलसी का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

Assam HSLC Result 2026 Declared On asseb.in, sebaonline.org, resultsassam.nic.in: असम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एसईबीए) एचसएलसी कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट asseb.in, sebaonline.org या resultsassam.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Image

Assam HSLC Result 2026 Declared: यहां देखें असम एचएसएलसी का रिजल्ट

Assam HSLC Result 2026 Declared On asseb.in, sebaonline.org, resultsassam.nic.in: असम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एसईबीए) आज यानी 10 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर एसएसएलसी कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित कर (Assam HSLC Result 2026 ) दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट asseb.in, sebaonline.org या resultsassam.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर (Assam HSLC Result) सकते हैं। यहां आप अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग कर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

बता दें असम बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 10 फरवरी से 27 फरवरी तक राज्य भर के 1,046 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इसके लिए कुल 4,38,565 छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए 4,29,249 उम्मीदवारों में से 2,81,701 उत्तीर्ण हुए हैं, जिससे कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 65.62% रहा है। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Assam HSLC Result 2026 Declared.

Assam HSLC Result 2026 Declared.

Assam HSLC Result 2026: असम बोर्ड एचएसएलसी रिजल्ट 2026

  • asseb.in
  • sebaonline.org
  • resultsassam.nic.in

SEBA Assam Board HSLC 10th Result 2026: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले asseb.in, sebaonline.org, resultsassam.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर SEBA Assam Board HSLC Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
Assam HSLC Result 2026: Direct Link

Assam HSLC Result 2026: मार्कशीट पर होगी ये जानकारी

  • छात्र का नाम
  • माता पिता का नाम
  • रोल नंबर
  • बोर्ड की जानकारी
  • स्कूल का नाम
  • परीक्षा का नाम
  • विषयवार मार्क्स
  • कुल मार्क्स
  • पास व फेल स्टेटस की जानकारी
रिजल्ट जारी होने के बाद एक से दो हफ्तों के भीतर छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट संबंधित स्कूल में उपलब्ध करवा दी जाएगी। छात्र संबंधित स्कूल से अपनी मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article