असम में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य के छह सरकारी विभागों में 5,734 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा प्रक्रिया शुरू करने की तारीख घोषित की है। भर्ती परीक्षाएं 1 फरवरी 2027 को आयोजित की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने 24 अक्टूबर को सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने उम्मीदवारों से परीक्षा की तैयारी में जुट जाने की अपील की है। उनके मुताबिक, युवाओं के पास तैयारी के लिए करीब तीन महीने का समय है।
असम में 5,734 पदों पर भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित - (Image- AI Generated/Newsroom Verified)
ध्यान रहे, अलग-अलग पदों के लिए आवेदन, योग्यता, परीक्षा पैटर्न और अन्य जरूरी जानकारी संबंधित विभागों की आधिकारिक नोटिफिकेशन से ही स्पष्ट होगा।
सबसे ज्यादा किस विभाग में होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान में असम पुलिस में सबसे ज्यादा 2,236 पद रखे गए हैं। इसके बाद वन विभाग में 1,307 पदों पर भर्ती की जाएगी। होमगार्ड, पुलिस रेडियो संगठन और अन्य विभागों में भी नियुक्तियां होंगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: UP में हाईस्कूल स्तर के प्रधानाध्यापक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 1172 पदों के लिए जनवरी को होगी परीक्षा
विभागवार पदों का विवरण नीचे दिया गया है:
| विभाग | पदों की संख्या |
| असम पुलिस | 2,236 |
| वन विभाग | 1,307 |
| होमगार्ड | 827 |
| असम पुलिस रेडियो संगठन (APRO) | 684 |
| फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज | 489 |
| जेल विभाग | 191 |
| कुल | 5,734 |
मुख्यमंत्री ने कहा है कि उम्मीदवारों को अपनी तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिला है। ऐसे में अभ्यर्थियों को संबंधित पद की योग्यता और परीक्षा पैटर्न के अनुसार पढ़ाई शुरू कर देनी चाहिए। उम्मीदवार सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, गणित और अन्य जरूरी विषयों की तैयारी के साथ मॉक टेस्ट और पुराने प्रश्नपत्रों का अभ्यास कर सकते हैं। पुलिस, वन विभाग और फायर सर्विस जैसे पदों के लिए आवेदन करने वालों को यह भी देखना चाहिए कि संबंधित भर्ती में शारीरिक परीक्षा या अन्य चयन प्रक्रिया शामिल है या नहीं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: UP में प्रधानाचार्य भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 1475 पदों के लिए जानें कब होगी परीक्षा
