Army Agniveer Bharti Rally: सेना में भर्ती की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में अग्निवीर की भर्ती रैली कल से यानी कि 8 नवंबर 2025 से शुरू होने वाली है। वाराणसी छावनी स्थित रणबांकुरे मैदान में होने वाली अग्निवीर की भर्ती रैली कल से यानी कि 8 नवंबर 2025 से शुरू होने वाली है। इस भर्ती रैली के लिए तैयारियां कर ली गई हैं। सभी कैंडिडेट्स डॉक्यूमेंट्स (Documents) के साथ पहुंचें। रैली में शामिल होते समय अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड, पासपोर्ट साइज कलर फोटो, एकेडमिक सर्टिफिकेट, निवास प्रमाण पत्र, जाति-धर्म प्रमाण पत्र, पुलिस और स्कूल से करेक्टर सर्टिफिकेट, ग्राम प्रधान या नगर निगम द्वारा जारी करेक्टर सर्टिफिकेट, अविवाहित प्रमाण पत्र, पिता से संबंध दर्शाने वाला प्रमाण पत्र और पैन व आधार कार्ड की कॉपियां साथ में लेकर आएं।
Army Agniveer Bharti Rally 2025
बता दें कि सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक ने मीडिया में ये जानकारी दी कि आजमगढ़, बलिया, चंदौली, देवरिया, गाजीपुर, गोरखपुर, जौनपुर, मऊ, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र और वाराणसी के वे अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे, जो लिखित परीक्षा में पास हो गए हैं।
Army Agniveer Documents: कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स हैं जरूरी?
- प्रवेश पत्र
- पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
- सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति-धर्म प्रमाण पत्र
- पैन कार्ड और आधार कार्ड
- विद्यालय, ग्राम प्रधान या नगर निगम से जारी चरित्र प्रमाण पत्र
- अविवाहित प्रमाण पत्र
Indian Army Agniveer Bharti Rally Admit Card 2025: एडमिट कार्ड
भर्ती कार्यालय, छावनी के निदेशक कर्नल शैलेश कुमार ने बताया कि इस रैली के लिए एडमिट कार्ड अभ्यर्थियों की रजिस्ट्रेशन ईमेल आईडी पर भेज दिए गए हैं। अगर किसी कारण ईमेल पर एडमिट कार्ड प्राप्त न हो, तो अभ्यर्थी इस आधिकारिक वेबसाइट – www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
