AP TET Admit Card 2024, Andhra Pradesh TET Admit Card 2024 Released: एपी टीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (AP TET Admit Card) खबर है। आंध्र प्रदेश राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो (AP TET Admit Card 2024 Download) गया है। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aptet.apcfss.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
AP TET Admit Card 2024: यहां डाउनलोड करें आंध्र प्रदेश टीईटी का एडमिट कार्ड
Andhra Pradesh TET Exam Date 2024: एपी टीईटी एग्जाम डेट
बता दें आंध्र प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 27 फरवरी से 9 मार्च 2024 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में निर्धारित होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 09:30 से दोपहर 12 बजे तक होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षाएं दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा के बाद 10 मार्च को प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी जाएगी। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए अभ्यर्थियों को दो से तीन दिन का समय दिया जाएगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।AP TET Admit Card 2024 Download: यहां डाउनलोड करें एपी टीईटी एडमिट कार्ड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर AP TET Admit Card 2024 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
