एजुकेशन

AP SSC 10th Results 2023: शिक्षा मंत्री इस समय घोषित करेंगे एपी एसएससी 10वीं रिजल्ट, SMS पर ऐसे चेक करें नतीजे

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated May 6, 2023, 08:00 AM IST

Manabadi AP SSC 10th Results 2023: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से एसएससी यानी कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आज आधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in पर जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

AP SSC 10th Result 2023

Photo : iStock

Manabadi AP SSC 10th Results 2023: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSE) की ओर से एसएससी (SSC) यानी कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया जाएगा। एपी एसएससी रिजल्ट की घोषणा राज्य शिक्षा मंत्री की ओर से 11 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। इसके बाद ही रिजल्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव की जाएगी। अगर वेबसाइट क्रैश होती है तो स्टूडेंट्स डिजिलॉकर और एसएमएस पर भी नतीजे देख सकेंगे। एपी एसएससी रिजल्ट एसएमएस पर चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को हॉल टिकट नंबर टाइप करके 55352/56300 पर भेजना होगा।

AP SSC 10th Results 2023: इतने केंद्रों पर हुई 10वीं परीक्षा

एपी एसएससी परीक्षा का आयोजन इस साल 3 अप्रैल से 18 अप्रैल तक किया गया था। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक 3349 केंद्रों पर एक ही शिफ्ट में हुई थी। बता दें कि परीक्षा में शामिल 6.5 लाख स्टूडेंट्स का रिजल्ट आज जारी कर दिया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषय में कम से कम 36 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा।

AP SSC 10th Results 2023: कब मिलेगी मार्कशीट

एपी एसएससी परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट (AP SSC Marksheet 2023) डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, ओरिजनल मार्कशीट के लिए कुछ दिनों का इंतजार करना होगा क्योंकि यह संबंधित स्कूल की ओर से वितरित की जाएगी।

How to download AP SSC 10th Results 2023

  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in पर जाएं।
  • फिर एपी एसएससी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
AP SSC Results 2023: एपी एसएससी का पास प्रतिशत

बीते साल एपी एसएससी परीक्षा में 6,15,908 स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। बता दें कि 10वीं का कुल पास प्रतिशत 67.26% दर्ज किया गया था, जिसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 70.07% लड़कों का 64.02% रहा था। वहीं, इस साल का पास प्रतिशत 75 से अधिक होने की संभावना है।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article