एजुकेशन

AP SSC 10th Results 2023 Manabadi: आंध्र प्रदेश 10वीं रिजल्ट, bse.ap.gov.in पर ऐसे करें चेक

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated May 6, 2023, 09:04 AM IST

AP SSC 10th Result 2023 Manabadi Direct Link on Bse.ap.gov.in: एपी एसएससी रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा आज कर दी गई है। सरकारी परीक्षा निदेशालय, आंध्र प्रदेश की ओर से एसएससी यानी कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट कल जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स वेबसाइट के अलावा यहां दी गई लिंक के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकेंगे।

Image

AP SSC Result 2023

Photo : iStock

AP SSC 10th Results 2023, AP SSC Class 10th Result 2023 Date and Time: एपी एसएससी रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। सरकारी परीक्षा निदेशालय, आंध्र प्रदेश की ओर से एसएससी (SSC) यानी कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट कल 6 मई को सुबह 11 बजे जारी कर दिया जाएगा। एपी एसएससी रिजल्ट (AP SSC Result 2023 Date) की घोषणा राज्य शिक्षा मंत्री द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया है तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in पर अपने नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

AP SSC 10th Exam Result 2023: एक पाली में हुई थी परीक्षा

आंध्र प्रदेश बोर्ड की ओर से 10वीं परीक्षा का आयोजन 3 अप्रैल से 18 अप्रैल तक किया गया था। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक एक ही शिफ्ट में हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल परीक्षा में लगभग 6.5 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनका रिजल्ट अब कल जारी कर दिय जाएगा।

AP SSC Class 10th Result 2023: इससे कम नंबर मिलने पर हो जाएंगे फेल

एपी एसएससी एग्जाम में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषय में कम से कम 36 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। हालांकि, एक या दो विषय में इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा की तारीख रिजल्ट घोषित करने के बाद जारी की जाएगी

How to download AP SSC 10th Results 2023

  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in पर जाएं।
  • फिर एपी एसएससी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
Manabadi AP SSC Result 2023: कब और कहां मिलेगी मार्कशीट

एपी एसएससी रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट (AP SSC Marksheet 2023) डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, ओरिजनल मार्कशीट के लिए कुछ दिनों का इंतजार करना होगा क्योंकि यह संबंधित स्कूल की ओर से वितरित की जाएगी।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article